होनहार अंकित केसरी की मौत से दुखी तेंदुलकर-कुंबले, जताया शोक

नई दिल्ली| होनहार क्रिकेटर अंकित केसरी की अकस्मात मौत से पूरा क्रिकेट जगत शोक में डूब गया है, अंकित केसरी इस तरह खेलते-खेलते मौत की नींद सो जायेंगे यह किसी ने नहीं सोचा था।

अंकित केसरी की मौत पर तेंदुलकर ने ट्विटर के जरिए अपने दुख का इजहार करते हुए लिखा, "अंकित के निधन की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। भगवान अंकित के परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति दे।"

तो वहीं अनिल कुंबले ने बंगाल के पूर्व-19 कप्तान अंकित केसरी के निधन पर शोक जताया है और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।कुंबले ने भी ट्वीट किया है कि "अंकित जैसे युवा खिलाड़ी के मौत की खबर बेहद दुखद समाचार है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दे।"

गौरतलब है कि कोलकाता के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अंकित केसरी की आज सुबह मौत हो गई है, अंकित को तीन दिन पहले मैच के दौरान चोट लगी थी और आज उनकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। अंकित केसरी कोलकाता के ईस्ट बंगाल क्लब के सदस्य थे। आपको बता दें कि अंकित केसरी का जन्म 28 अक्टूबर 1994 को हुआ था और वो इस समय ईस्ट बंगाल क्लब के क्रिकेटर थे, अंकित बंगाल अंडर 19, इस्ट जोन अंडर 19, क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगला 11 और बंगाल अंडर 23 टीम की तरफ से क्रिकेट खेल चुके थे। अंकित ने अभी तक केवल 47 मैच ही खेले थे।

Story first published: Monday, April 20, 2015, 20:01 [IST]
Other articles published on Apr 20, 2015
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+