तेंदुलकर से सावधान रहें कंगारू: गावास्कर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 25 अक्तूबर से शुरू हो रही एकदिवसीय सीरीज के मद्देनजर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावास्कर ने कंगारुओं को चेताया है कि वो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सचिन तेंदुलकर से सावधान रहें।
गावास्कर ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाडि़यों को उनसे सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह बात कंगारू टीम भलिभांति जानती है, इसलिए वो आगामी सीरीज में सचिन के खिलाफ हर तरफ से मोर्चा खोल देंगे।
गावास्कर ने कहा, "हाल ही में मैने सचिन का खेल देखा। वो जिस प्रकार से खेल रहे हैं, उससे यही लगता है कि यह सीरीज सचिन बनाम ऑस्ट्रेलिया होने वाली है। जब सचिन अपनी बल्लेबाजी की शुरुआत की तो ऑस्ट्रेलियाई टीम का ध्यान सिर्फ उन्हीं को आउट करने में लगा रहेगा।" गावास्कर ने आगे कहा कि इस सीरीज में दोनों टीमें एक दूसरे को जबरदस्त टक्कर देंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications