Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत के खिलाफ टेस्ट के दौरान शक के दायरे में आया इस विंडीज गेंदबाज का एक्शन

नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के क्रिकेट क्रेग ब्रेथवेट के गेंदबाजी एक्शन की रिपोर्ट की गई है। ब्रेथवेट का एक्शन संदेह के दायरे में है और इसके चलते अवैध बॉलिंग एक्शन के लिए उनकी रिपोर्ट की गई है। यह मामला भारत के खिलाफ जमैका टेस्ट का है जो 2 सिंतबर को समाप्त हुआ था।

यह रिपोर्ट मैच के अधिकारियों द्वारा विंडीज टीम प्रबंधन को सौंप दी गई है। इस रिपोर्ट में मैच के दौरान की गई ब्रेथवेट की गेंदबाजी एक्शन पर संदेह जाहिर किया गया है। ब्रेथवेट को अब 14 सितंबर तक अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच करानी होगी। हालांकि टेस्ट के नतीजा सामने आने तक उनको अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने की इजाजत होगी।

बता दें कि 26 साल के ब्रेथवेट एक पार्ट टाइम ऑफ स्पिनर हैं और उनकी गेंदबाजी पर पहले भी शक किया जा चुका है। 2017, अगस्त में भी उनके गेंदबाजी एक्शन की जांच हुई थी और तब एक जांच के बाद उनको क्लीन चिप मिल गई थी।

यह मामला आईसीसी के नियमों के अंतरर्गत आर्टिकल 2.1 के तहत आता है जिसमें कहा गया है, 'एक अवैध एक्शन वह होता है जिसमें गेंदबाज बॉलिग करने के स्थान पर गेंद को 'फेंकता' है।' आईसीसी ने तय किया है कि वैध गेंदबाजी वही मानी जाएगी जब गेंदबाज बॉलिंग करते हुए 15 डिग्री से ज्यादा अपनी कोहनी ना मोड़े।

वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ यह दौरा बुरी तरह से हार गया था। तीन मैचों की टी20 और वनडे सीरीज में सभी खेले गए मैच जीतने के बाद भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया था। वेस्टइंडीज की टीम ने एक गेंदबाजी यूनिट के तौर पर तो शानदार काम किया था लेकिन उसकी बल्लेबाजी हमेशा की तरह फ्लॉप साबित हुई। हालांकि कैरेबियाई टीम को ब्रैथवेट के एक्शन को लेकर ज्यादा फर्क नहीं पड़ने वाला है।

Story first published: Sunday, September 8, 2019, 15:30 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+