IPL 2017: रोहित शर्मा का बल्ला चला, मैच हारे और लगा जुर्माना
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा वैसे तो बहुत ही शान्त स्वभाव से बॉलर्स की बखियां उधेड़ते हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा कर गए मजबूरन उन पर जुर्माना लगाना पड़ा। सोमवार को राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स और मुबंई इंडियंस के बीच हुए आईपीएल सीजन 10 के 28वें मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा ने अंपायर के एक फैसले को लेकर असहमति जताई थी। जिसके बाद उन पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
दरअसल जब पुणे के खिलाफ खेले गए इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 17 रनों की रूरत थी। आखिरी ओवर संभाल रहे पुणे से जयदेव उनादकट ने जैसे ही पहली गेंद फेकी वैसे ही रोहित शर्मा ने उसे ऑफ स्टंप के बाहर जाते देख छोड़ दिया। दरअसल रोहित शर्मा को वह गेंद वाइड लगी लेकिन अंपायर ने वाइड देने से इनकार कर दिया। रोहित शर्मा ने अंपायर से इस गेदं को वाइड देने की अपील की थी लेकिन अंपायर को वह गेंद सही लगी। जिसके बाद अंपायर ने रोहित शर्मा के गलत व्यवहार को देखते हुए मैच रेफरी से शिकायत की और रोहित को आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया। जिसके बाद उन पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया था।
पहली बार चला बल्ला और मैच हार गए
गौरतलब है कि आईपीएल के मौजूदा सीजन में पहली बार रोहित शर्मा का बल्ला जबरदस्त तरीके से चला लेकिन लगातार 6 मैच जीत चुकी टीम को जीत नहीं दिला पाए। रोहित ने 58 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि पुणे ने मुंबई का विजयरथ रोकते हुए 3 रनों से हरा दिया। आपको बता दें कि इससे पहले भी इसी सीजन में इससे पहले भी रोहित शर्मा का गलत व्यवहार देखा जा चुका है। जहां उन्होंने केकेआर के खिलाफ एक मैच में अम्पायर के फैसले को लेकर नाराज़गी जताई थी। लेकिन मैच के बाद रोहित शर्मा को मैच रेफरी द्वारा फटकार ही लगाई गई थी। हालांकि तब उनपर जुर्माना नहीं लरगाया गयी था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
