Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बीसीसीआई अवार्ड में सचिन को पॉली उमरीगर ट्रॉफी, टीम को सम्‍मान

मुंबई। टीम इंडिया के मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर वर्ष 2009-10 के सर्वश्रेष्‍ठ भारतीय क्रिकेटर चुने गये हैं, जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पॉली उमरीगर ट्रॉफी और पांच लाख रुपए के चेक से सम्‍मानित करने का निर्णय लिया है। उन्‍हें यह ट्रॉफी 31 मई को आयोजित होने वाले बीसीसीआई अवार्ड समारोह में दी जाएगी।

2009-10 में सचिन ने 10 टेस्‍ट मैचों में एक दोहरे शतक और पांच शतकों के साथ 1064 रन बनाये, जबकि 12 एकदिवसीय मैचों में 69.5 के औसत से 695 रन बनाये। साथ ही दोहरा शतक मारने का रिकॉर्ड भी बनाया।

बीसीसीआई के सचिव एन श्रीनिवासन के मुताबिक मुंबई में होने वाले चौथे बीसीसीआई अवार्ड समारोह में 28 साल बाद विश्‍वकप जीतने वाली भारतीय टीम का विशेष सम्‍मान किया जायेगा। इसके अलावा सीके नायडू लाईफटाइम अचीवमेंट अवार्ड दिया जाएगा, जिसमें एक ट्रॉफी और 15 लाख रुपए शामिल हैं। इस अवार्ड की घोषणा 27 मई को की जाएगी।

श्रीनिवासन ने बताया कि इस मौके पर 2009-10 में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों को भी सम्‍मानित किया जायेगा। इसके अलावा मनीष पांडेय को रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने पर व अभिमन्‍यु मिथुन को रणजी में सर्वाधिक विकेट लेने पर माधव राव सिंधिया अवार्ड दिया जाएगा।

सर्वश्रेष्‍ठ अंडर-16 क्रिकेटर के लिए बी अपराजित और अंडर-19 भार्गव मेराई, अंडर-22 नटराज बेहरा, सर्वश्रेष्‍ठ महिला क्रिकेटर एमडी तिरुषकामिनी और सर्वश्रेष्‍ठ जूनियर महिला क्रिकेटर इन सभी को एमए चिदंबरम अवार्ड दिया जाएगा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+