Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान की महिला पत्रकार ने अफरीदी से पूछा, इमरान के साथ श्रीनगर क्यों नहीं जाते

नई दिल्ली। भारत सरकार द्वारा धारा 370 हटाए जाने के बाद पाकिस्तान श्रीनगर के लोगों को अपनी बातों के जरिए भटकाने का प्रयास लगातार कर रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर के मुद्दे पर आवाज उठाने का फैसला किया और ट्वीट के जरिए संदेश दिया कि वह मुजफ्फराबाद में रैली करने जा रहे हैं। इमरान के इस ट्वीट का अफरीदी ने तुरंत जवाब दिया लेकिन पाकिस्तान की ही एक महिला पत्रकार को यह रास नहीं आया और उन्होंने अफरीदी से ही सवाल पूछ लिया कि वो इमरान के साथ क्यों श्रीनगर क्यों नहीं जाते।

अफरीदी ने इमरान के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, ''आइए हम कश्मीरियों के लिए आवाज उठाने में प्रधानमंत्री से जुड़ें। इसके लिए मैं इस शुक्रवार को मुजफ्फराबाद में रहूंगा। शामिल होने आओ, हर आवाज मायने रखती है।'' अफरीदी की अपील पर पत्रकार नायला इनायत ने जवाब देते हुए पूछा, ''आप और प्रधानमंत्री श्रीनगर क्यों नहीं जाते? मुझे यकीन है कि यह मुश्किल नहीं होगा, इसे आजमाएं।" पत्रकार का यह सवाल कहीं यह भी कहने का प्रयास कर रहा है कि भाषण के जरिए लोगों में जहर भरने वाले नेता खुद आगे क्यों नहीं आते।

भारत सरकार द्वारा 5 अगस्त को संसद में जम्मू और कश्मीर को संवैधानिक विशेषाधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 और 35 ए को खत्म करने और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेश में बांटने के निर्णय के बाद पाकिस्तान बैखलाया हुआ है। आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान को किसी भी देश से मदद नहीं मिली है। हर किसी ने भारत सरकार के फैसले को सराहा है। लेकिन पाकिस्तान के नेता और क्रिकेटर लगातार कश्मीर मामले पर बयानबाजी कर रहे हैं। लेकिन उनके बोलने का अब कोई फायदा होता नहीं दिख रहा।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 18:22 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+