Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने बताया वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत का 'सीक्रेट'

नई दिल्ली: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का दूसरा मैच डकवर्थ लुइस नियम के तहत 59 रनों से जीत लिया है। यह मैच त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वीन्स पार्क ओवल में खेला गया। इसी के साथ भारत को तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त मिल चुकी है। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के चलते बिना किसी नतीजे के समाप्त घोषित करना पड़ा था। भारत ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को जीत के लिए 280 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे बारिश के कारण घटाकर 46 ओवर में 270 रन कर दिया गया। विराट कोहली ने मैच के बाद टीम की चुनौतियों, अपने शतक, श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव पर बात की है।

अपने शतक पर क्या बोले कोहली

अपने शतक पर क्या बोले कोहली

कोहली ने इस मैच में 125 गेंदों पर 120 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच भी बने। कोहली ने बाद में बारिश के कारण आई चुनौतियों से शुरुआत करते हुए बताया कि इस विकेट पर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला इसलिए लिया गया था क्योंकि बाद में यह विकेट मुश्किल हो गया था। कोहली ने आगे कहा- 'मुझे लगता है कि बारिश के कारण वेस्टइंडीज को कुछ आसानी हुई वर्ना बीच के ओवरों में बल्लेबाजी और भी मुश्किल हो सकती थी। हम जानते थे कि इस पिच पर 270 से ऊपर का कोई भी लक्ष्य पर्याप्त होगा।'

कुलदीप को चहल पर क्यों मिली वरीयता-

कुलदीप को चहल पर क्यों मिली वरीयता-

इसके बाद कोहली ने अपने शतक पर चर्चा की और कहा- 'यह अच्छा लग रहा है क्योंकि यह तब बना जब टीम को जरूरत थी। शिखर और रोहित बड़ा स्कोर नहीं कर सके। टॉप तीन में किसी एक को बड़ा स्कोर करने की जरूरत होती है। एक सीनियर खिलाड़ी को खड़े होने की जरूरत थी और आज मेरे पास ये मौका था।' कोहली ने इस दौरान यह भी बताया कि उन्होंने कुलदीप यादव को चहल के स्थान पर क्यों मौका दिया है। कोहली ने कहा- 'कुलदीप बाए हाथ के बल्लेबाजों के सामने ज्यादा घातक होते हैं क्योंकि उनके पास उस तरह की विविधता मौजूद है। आप बाए हाथ के बल्लेबाजों के सामने लेग स्पिनर की जगह पर चाइनामैन गेंदबाज को रखना पसंद करोगे।'

अपने 300वें ODI मैच में लारा का ये रिकॉर्ड तोड़कर विंडीज क्रिकेट के बॉस बने गेल

अय्यर पर क्या बोले कप्तान-

अय्यर पर क्या बोले कप्तान-

बता दें कि कुलदीप ने इस मैच में लुइस और हेटमायर जैसे सेट बल्लेबाजों के विकेट लिए थे। इसके बाद कोहली ने मध्यक्रम पर आकर 68 गेंदों पर 71 रनों की पारी खेलने वाले श्रेयस अय्यर की भी तारीफ की और कहा- 'वह काफी आत्मविश्वासी लड़का है और उनके पास सही समझ है। उन्होंने लय बनाए रखी और मेरे ऊपर से दबाव भी हटाया। जब मैं आउट हो गया तब उन्होंने अतिरिक्त रन भी बनाए।' बता दें कि इस सीरीज का अगला और अंतिम मैच 14 अगस्त को खेला जाएगा। उसके बाद दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 10:37 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+