Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लड़के के वेश में फुटबाॅल मैच देखने पहुंची महिला, पकड़ी गई तो आग लगाकर दे दी जान

नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाओं को सम्मान दिए जाने की बात कही जाती है। यहां तक महिलाओं को पुरूषों से कम भी नहीं आंका जाता। खेल जगत में जब दर्शक मैच देखने के लिए स्टेडियम में पहुंचते हैं तो उसमें बच्चों से लेकर बूढ़े तक के लोग शामिल रहे हैं। इसमें महिलाएं भी होती हैं, लेकिन ईरान की कहानी कुछ और ही है जहां महिलाओं को फुटबाॅल मैच देखने के लिए अनुमति नहीं है। ईरान के इस भेदभाव जैसे भरे कानून की वजह से एक महिला फैन को खुद को आग के हवाले करके जान गंवानी पड़ गई है, जिसके बाद अब फिर से ईरान के इस कानून के खिलाफ आवाज उठी है।

29 साल की सहर खोदयारी एक फुटबाॅल मैच देखने के लिए लड़के के वेश में मैदान पर पहुंची। लेकिन जब उसे पुलिस ने स्टेडियम से हिरासत में लिया तो उसके बाद खोदयारी को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ गए। इस मामले की पिछले सप्ताह कोर्ट में सुनवाई हुई, पर सुनवाई के बाद खोदयारी ने कोर्ट के बाहर ही खुद पर गैसोलिन डालकर खुद को आग लगा ली।उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनकी मौत के बाद ईरान में उनका नाम ट्विटर पर #BlueGirl से खासा ट्रेंड हुआ। साहर खोदायरी 90 फीसदी जल गई थीं।

खोदायरी के परिजनों ने उनकी मौत के बाद बताया कि वो मानसिक तौर पर बीमार थीं और उन्होंने पिछले एक साल से दवाइयां लेनी भी बंद कर दी थी। खोदायरी को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था, जब वह अपनी पसंदीदा टीम एस्टेगल एफसी का कै मैच देखने के लिए एक स्टेडियम में जाने की कोशिश की थी। बता दें कि ईरान में 1979 में इस्लामिक रिवॉल्यूशन होने के बाद ही महिलाओं पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए गए थे।

इतालवी फुटबॉल क्लब रोमा ने सहर खोदयारी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'रोमा की जर्सी लाल-पीली रंग की है। लेकिन सहर खोदयारी की बार के बाद आज हमारे दिल में सिर्फ नीला रंग बस गया है। फुटबॉल दुनिया को एक करता है, ना कि हमें बांटता है। अब वक्त आ गया है कि ईरान पुरुषों की भांति महिलाओं को भी खेलने और खेल देखने का अधिकार दे।'

FIFA ईरान के अधिकारियों के साथ स्टेडियम में महिलाओं के घुसने पर बैन हटाने की कोशिश कर रहा है। यहा की महिलाएं खुलकर विरोध करती हैं। कई बार महिलाएं वेश दलकर मैच देखने के लिए आती हैं, लेकिन जब वो पकड़ी जाती हैं तो उन्हें जेल भेज दिया जाता है। अगर कोई महिला स्टेडियम में घुसती है तो उसे 6 महीने की जेल होती है।

Story first published: Wednesday, September 11, 2019, 16:14 [IST]
Other articles published on Sep 11, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+