Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओडीआई में सचिन, सहवाग की वापसी संभव

नई दिल्‍ली, 4 नवंबर: भारतीय क्रिकेट टीम के मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर और सलामी बल्‍लेबाज वीरेंद्र सहवाग की एकदिवसीय टीम में वापसी के संकेत मिलने लगे हैं।

राष्‍ट्रीय टीम के चयनकर्ता बुधवार को 14 नवंबर से शुरू हो रही इंग्‍लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में सचिन और सहवाग के नाम पर आसानी से मुहर लग जाएगी।

उम्‍मीद जताई जा रही है कि इस बार उसी टीम का चयन किया जाएगा, जिसने अगस्‍त में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीती थी। महेंद्र सिंह धोनी टीम के कप्‍तान बने रहेंगे।

उधर घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवराज सिंह, सुरेश रैना और रोहित शर्मा की एकदिवसीय टीम में वापसी हो सकती है। इनके अलावा एकदिवसीय मैचों के विशेषज्ञ गेंदबाज प्रवीण कुमार और इरफान पठान, सुब्रामणियम बद्रीनाथ और युवा बल्‍लेबाज विराट कोहली पर भी चयनकर्ताओं की नजरें रहेंगी।

इंग्‍लैंड के भारत दौरे के लिए तेज गेंदबाजों का चयन इस बार चयनकर्ताओं को उलझा सकता है। एक तरफ घरेलू क्रिकेट में अच्‍छा प्रदर्शन कर चुके एकदिवसीय विशेषज्ञ प्रवीण कुमार और इरफान पठान हैं, तो दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे जहीर खान, मुनाफ पटेल और रुद्र प्रताप सिंह हैं।

वहीं स्पिन गेंदबाजों की श्रेणी में हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा, पीयूष चावला और अमित मिश्रा के नाम ऊपर चल रहे हैं।


Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+