For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या है सचिन तेंदुलकर के संन्यास के पीछे का राज, क्यों पाटिल रहे चुप?

मुंबई। बीसीसीआई में चीफ सिलेक्टर्स संदीप पाटिल ने सोमवार को आखिरी बार टीम का सेलेक्शन किया क्योंकि अब उनका टेन्योर खत्म हो गया है। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए संदीप पाटिल ने कुछ ऐसी बातें कहींं जिसे लेकर काफी सवाल लोगों के जेहन में कौंधने लगे।

संदीप पाटिल ने इशारा किया कि भारत रत्न सचिन तेंदुलकर का संन्यास कुछ स्पेशल था, हालांकि उन्होंने खुलकर तो कुछ नहीं बोला लेकिन उनकी बातों से महसूस हुआ कि सचिन का संन्यास आम बात नहीं थी।

मालूम हो कि संदीप पाटिल से जब तेंदुलकर के संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इसे सीक्रेट ही रहने दें तो बेहतर होगा, हम केवल बीसीसीआई को ही जवाब देते हैं, मीडिया हमसे कुछ उगलवा नहीं सकती है। कुछ चीजें यादों के गुलदस्ते में रहे तो बेहतर होगा।

मालूम हो कि भारत के शतकवीर सचिन तेंदुलकर ने नवंबर 2013 में अपना 200th टेस्ट मैच खेलने के बाद रिटायमेंट ले ली थी। उन्होंने जनवरी 2011 के बाद से कोई शतक नहीं लगाया था और आखिरी के दो साल (2011-2013) उनके करियर के लिए अच्छे नहीं थे। इस समय वो आलोचकों के निशाने पर भी थे।

खराब फार्म थी वजह सचिन के संन्यास की वजह!

उनकी टीम में जगह फिक्स होने के कारण विराट, रोहित जैसे खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का मौका नहीं मिल रहा था, इस वजह से मीडिया में खबरें आ रही थीं कि बीसीसीआई सचिन पर दवाब बना रही है संन्यास लेने केे लिए क्योंकि वो इतने बड़े खिलाड़ी को ड्राप नहीं करना चाहती।

ऐसे में उसकी कोशिश थी कि इस बारे में सचिन खुद ही फैसला ले लें, इसलिए सचिन ने बड़े ही रहस्यमय तरीके से संन्यास का ऐलान किया था। हालांकि इन बातों में कितनी सच्चाई है, इस बात का तो पता नहीं लेकिन इतना जरूर है कि सचिन तेंदुलकर के संन्यास के पीछे कुछ तो खास बात थी, जिसे संदीप पाटिल ने दबी जुबान में कहने की कोशिश की है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+