ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज में अश्विन-जडेजा की जोड़ी पर भारी पड़ने वाले हैं कुलदीप यादव?
नई दिल्ली। रविवार को तीसरे टी20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ तीन मैचों की सीरीज भी 1-1 से बराबर पर छूटी। एक मैच बारिश के कारण रद हो गया था। इस जीत के साथ भारत ने पिछली दस टी20 सीरीज में ना हारने का सिलसिला कायम रखा। टी20 सीरीज के समाप्त होने के बाद भारत की नजरें अब टेस्ट मैच पर टिकी हैं।

टी-20 में भारत का प्रदर्शन संतोषजनक
भारत को ऑस्ट्रेलिया के साथ चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मैच 6 दिसंबर से एडीलेड ओवल में शुरू होगा। लगभग एक माह चलने वाली इस सीरीज में सबकी निगाहे भारतीय टीम पर इसलिए भी है क्योंकि उसको कमजोर कंगारू टीम के खिलाफ जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा है। जहां तक टी20 की बात है उसका नतीजा भी संतोषजनक कहा जा सकता है। बारिश ने ज्यादा असर ना डाला होता तो भारत ये सीरीज जीत भी सकता था।
सेल्फी में भी कोहली मचाते हैं धमाल, फैंस के साथ दिखाया फोटो लेने का खास अंदाज

पूरी सीरीज में प्रभावी रहे कुलदीप
कुलदीप यादव ने पूरी टी20 सीरीज में शानदार गेंदबाजी की। अंतिम मैच में भी उन्होंने जब सब गेंदबाजों के खिलाफ रन पड़ रहे थे, तब काफी कसी हुई गेंदबाजी की। इस मैच में उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर से केवल 19 रन खर्च किए और एक विकेट भी झटका। भारतीय कप्तान विराट कोहली कुलदीप के लगातार शानदार प्रदर्शन के खासे प्रभावित हैं।
विराट कोहली ने टी20 में बनाया एक नया रिकॉर्ड, ऐसा कारनामा करने वाले इकलौते बल्लेबाज
|
विराट को है कुलदीप पर भरोसा
कोहली ने कुलदीप के साथ एक फोटो भी शेयर की है जिसमें उन्होंने टेस्ट की तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि कुलदीप और बाकी खिलाड़ियों ने मिलकर अपने खेल को आगे बढ़ाया है। इस दौरान भारतीय कप्तान विनर के अंदाज में थम्स-अप करते हुए नजर आए। ये कहीं ना कहीं इस बात का भी संकेत हो सकता है कि आने वाली टेस्ट मैचों में कुलदीप भारत के लिए अहम रोल निभाते हुए नजर आए।

कुलदीप की दावेदारी है अहम
हालांकि, भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में पहले से ही दो स्पिनर मौजूद हैं लेकिन जिस तरह से कुलदीप लगातार अपने कप्तान को प्रभावित करते जा रहे हैं, उससे तो यही कुलदीप की दावेदारी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। बता दें कि कुलदीप ने अब तक पांच टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें 25 की औसत से 19 विकेट उनके नाम हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
