For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन को नहीं पहचान सके कई विदेशी पत्रकार

ग्रेटर नोएडा। सचिन तेंदुलकर भले ही क्रिकेट तबके में दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटर हों लेकिन शुरूआती इंडियन ग्रां प्री कवर करने आये कुछ विदेशी पत्रकार और फोटोग्राफरों के लिये वह अनजान हस्ती थे। फार्मूला वन के प्रशंसक तेंदुलकर बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर अपनी पत्नी और बेटी सारा के साथ पहुंचने वाली पहली हस्ती रहे। इस भारतीय स्टार क्रिकेटर का स्वागत रेस के प्रमोटर जेपी स्पोट्र्स इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक समीर गौड़ ने किया।

इसके बाद तेंदुलकर सर्किट पर पहुंच गये जिसके बाद भारतीय मीडिया और फोटोग्राफर भी वहीं भागते हुए इस क्रिकेटर की फोटो खींचने लगे। लेकिन कुछ विदेशी पत्रकार तेंदुलकर को दिये जाने वाले अतिरिक्त ध्यान से हैरान हो गये क्‍योकि अभी क्रिकेट निश्चित रूप से दुनिया भर में फुटबाल या र्फामूला वन से लोकप्रिय नहीं है। एक स्पेनिश पत्रकार ने भारतीय रिपोर्टर से कहा, वह कौन है।

सब उसके पीछे क्यों भाग रहे हैं। क्या वह बहुत अमीर आदमी है। भारतीय पत्रकार ने जवाब दिया, वह सचिन तेंदुलकर है, भारतीय क्रिकेट का भगवान। सर्किट पर पहुंचने के तुरंत बाद तेंदुलकर ने र्फामूला वन के अध्यक्ष बनर्जी एक्लेस्टोन से लाउंज एरिया में मुलाकात की और करीब आधे घंटे तक उनसे बात की।

इसके बाद महान डाइवर जैकी स्टेवार्ट और बालीवुड अभिनेता गुलशन ग्रोवर भी वहां पहुंच गये। इसके बाद तेंदुलकर सीधे मर्सीडीज टीम की इमारत में गये जहां उन्होंने मर्सीडीज टीम के अध्यक्ष रास ब्रान से बात करने के बाद अपने दोस्त शूमाकर से मुलाकात की। तेंदुलकर ने अपनी पत्नी और बेटी से भी जर्मनी के डाइवर को मिलाया। इसके बाद उन्होंने वीआईपी एरिया की ओर रूख करने से पहले मर्सीडीज के डाइवर निको रोजबर्ग से भी मुलाकात की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+