राजीव ने इस बात से इनकार कर दिया कि बोर्ड ने उन पर सन्यास के लिए दबाव डाला क्योंकि पहले उन्होने दो सौवें टेस्ट के बाद ऐसी किसी भी संभावना से इनकार किया था। दूसरे टेस्ट के वेन्यू के लिए हम जल्द ही एक मीटिंग बुलाएंगे और इस पर निर्णय लेंगे। हमने उनसे सन्यास लेने के बारे में नहीं कहा। इसके पहले 2007 में सचिन ने टी20 क्रिकेट न खेलने के लिए कहा था। वहीं वनडे क्रिकेट से 2012 में ही उन्होने सन्यास ले लिया था।
राजीव शुक्ला का कहना है कि यह हमारे लिए भी मुश्किल वक्त है। जब जब मेरी सचिन से बात हुई तो मैंने उनसे यही कहा जब आप ठीक समझे तभी सन्यास की घोषणा करें।