IPL Match Preview: आज प्रतिष्ठा के लिए होगी दिल्ली और गुजरात में जंग
कानपुर। आईपीएल की दंगल में आज दिल्ली डेयरडेविल्स का मुकाबला गुजरात लायंस से होगा। दोनों के बीच आज मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में रात 8 बजे खेला जाएगा।
आपको बता दें कि दोनों ही टीमें प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में आज दोनों ही टीमों के बीच में केवल प्रतिष्ठा की जंग होगी।

अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम
इस सत्र में खेले गए अब तक 11 मैचों में दिल्ली सिर्फ आठ अंक हासिल कर सकी है। चार जीत और सात हार का सामना करने वाली दिल्ली लगातार अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही तो वहीं चार जीत तथा आठ हार के बाद गुजरात की टीम अंकतालिका में छठे स्थान पर है।

हार का बदला
मालूम हो कि आज के मैच में रैना के शेरों की पूरी कोशिश होगी कि वो अपनी पिछली हार का बदला ले क्योंकि पिछले मैच में दिल्ली ने गुजरात लायंस को सात विकेट से हराया था।

हार का बदला ले
इस मैच के हीरो थे दिल्ली के ऋषभ पंत जिन्होंने 43 गेंद में 97 रन बनाकर एक यादगार पारी खेली थी। इसलिए आज उन पर खास नजर होगी।

पूरा फोकस अपनी बॉलिंग पर
तो वहीं गुजरात की टीम बैटिंग से तो सॉलिड है लेकिन उसके पतन का कारण उसके गेंदबाज हैं। ऐसे में आज के मैच पर उसका पूरा फोकस अपनी बॉलिंग पर होगा जिसके कारण वो अपना मान बचाने की कोशिश करेगी। इसलिए आज की जंग में खास तौर पर तेज गेंदबाज बासिल थम्पी हरफनमौला रविंद्र जडेजा पर नजर रहेगी।

टीमें (संभावित): दिल्ली डेयरडेविल्स
जहीर खान (कप्तान), मोहम्मद शमी, शाहबाज नदीम, जयंत यादव, अमित मिश्रा, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, करूण नायर, रिषभ पंत, सी वी मिलिंद, खलील अहमद, प्रत्युष सिंह, मुरूगन अश्विन, आदित्य तारे, शशांक सिंह, अंकित बवाने, नवदीप सैनी, कोरे एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, पैट कमिंस, कागिसो रबादा, क्रिस मौरिस, कालरेस ब्रेथवेट, सैम बिलिंग्स में से।

टीमें (संभावित): गुजरात लायंस
सुरेश रैना (कप्तान), अक्षदीप नाथ, शुभम अग्रवाल, बासिल थम्पी, ड्वेन स्मिथ, चिराग सूरी, जेम्स फाकनर, आरोन फिंच, मनप्रीत गोनी, ईशान किशन, रविंद्र जडेजा, शादाब जकाती, दिनेश कार्तिक, धवल कुलकर्णी, प्रवीण कुमार, ब्रेंडन मैकुलम, प्रदीप सांगवान, जैसन राय, जयदेव शाह, शैली शौर्य, नत्थु सिंह, तेजस बारोका और एंड्रयू टाए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications