VIDEO: वन डे सीरीज से पहले सिडनी शहर की खूबसूरती निहारने पहुंची भारतीय टीम
नई दिल्ली। टेस्ट मैचों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद अब वन डे मैचों की बारी है। भारत को 12 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। भारत सिडनी से ऑस्ट्रेलिया में अपने वन डे मैच अभियान शुरू करेगा। ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद भारत को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वन डे सीरीज में भाग लेना है। टीम इंडिया पहला वन डे मैच खेलने के लिए सिडनी में मौजूद है।
सिडनी एक खूबसूरत शहर है। मैच में अभी कुछ समय बाकी है। ऐसे में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने भी इस शहर को खूबसूरती को निहारने का निर्णय लिया। भारतीय वन डे टीम के खिलाड़ी इस दौरान टीम बस से बाहर आकर स्थानीय लोगों के साथ भी मुलाकात करते हुए देखे गए। बता दें कि भारत ऑस्ट्रेलिया में वन डे मैच की सीरीज की शुरूआत 12 जनवरी से कर रहा है जो 18 जनवरी तक चलेगी। इसके बाद भारत न्यूजीलैंड का दौरा करेगा जहां उसको 5 वन डे और 3 टी20 मैच खेलने हैं। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में वन डे सीरीज खेलने आएगी। ये वन डे सीरीज विश्व कप से पहले भारत की तैयारियों के लिए काफी अहम हैं।
The boys are here in scenic Sydney ahead of the three-match ODI series against Australia 😎😎#AUSvIND pic.twitter.com/MDaRAVK8Np
— BCCI (@BCCI) January 8, 2019
टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले जसप्रीत बुमराह को वन डे टीम के लिए आराम दिया गया है। भारतीय टीम प्रबंधन ने तेज गेंदबाजों को तरोताजा रखने के लिए यह फैसला किया है। बुमराह की जगह टीम में मोहम्मद सिराज को बुलाया गया है। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा भी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं। रोहित शर्मा टेस्ट टीम का हिस्सा थे। वे अपनी बेटी के जन्म के अवसर पर वापस मुंबई चले गए थे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की वापसी टी20 में भी हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
