आखिरी टेस्ट में स्मिथ का धमाका, बनाया ऐसा रिकाॅर्ड जो कोई बल्लेबाज नहीं बना सका
नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने एक बार फिर इंग्लैंड को नानी याद दिलाने का काम किया। एशेज सीरीज के आखिरी मैच की पहली पारी में जहां आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज संघर्ष करते हुए विकेट गंवाते दिखे तो वहीं दूसरी तरफ स्मिथ थे जिन्होंने अकेले डटकर इंग्लैंड के बल्लेबाजों का सामना किया। स्मिथ ने 9 चाैकों व 1 छक्के की मदद से 80 रनों की पारी खेली, जिसकी बदाैलत आस्ट्रेलिया पहली पारी में 225 रन बना सका। स्मिथ भले ही एक और शतक लगाने से चूक गए हों पर अर्धशतक लगाकर भी वो रिकाॅर्ड बना दिया जो कोई बल्लेबाज नहीं बना सका।

क्या है वो रिकाॅर्ड
दरअसल, यह रिकाॅर्ड है किसी एक टीम के खिलाफ लगातार 10 बार 50 से अधिक रन बनाने का। स्मिथ इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 10 बार 50 से अधिक रन चुके हैं। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। स्मिथ का यह सफर 14 दिसंबर 2017 से शुरू हुआ था। तब से लेकर अबतक उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 7 मैच खेले जिस दाैरान उन्होंने ऐसा किया। स्मिथ ने अभी तक पिछली 10 पारियों में 220, 76, 102*, 83, 144, 142, 92, 211, 82 और 80 का स्कोर किया है।
इस क्रिकेटर ने अपने देश की छोड़ी कप्तानी, अब खेलना चाहता है भारतीय टीम में

पाकिस्तानी बल्लेबाज का तोड़ा रिकाॅर्ड
स्मिथ ने इस मामले में पाकिस्तान के धुरंधर इंजमाम-उल-हक को पछाड़ा है। स्मिथ से पहले इंजमाम इंग्लैंड के खिलाफ ही लगातार 9 बार 50 या इससे अधिक रन बना चुके हैं। इसके बाद विंडीज के क्लाइव लॉयड (इंग्लैंड के खिलाफ 9), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस (पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 8), कुमार संगाकारा (बांग्लादेश के खिलाफ लगातार 8) का नंबर आता है।

यह रिकाॅर्ड भी तोड़ा
इसके अलावा 30 साल के स्मिथ ने इंग्लैंड में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 715 रन बनाते ही उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ इंग्लैंड में 714 रन बनाए थे। साथ ही वह अपना अर्धशतक पूरा करने के साथ ही स्टीव स्मिथ इस एशेज सीरीज में 700 रन भी पूरे कर गए, उन्होंने दूसरी बार एक टेस्ट सीरीज में 700 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। वे सर एवर्टन वीक्स, सुनील गावस्कर और ब्रायन लारा के बराबर आ गए हैं। इस मामले में सबसे आगे डॉन ब्रैडमैन हैं जिन्होंने 5 बार किसी एक टेस्ट सीरीज में 700 से ज्यादा रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
