रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर भारत ने जीता अंडर-19 एशिया कप
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने रोमांचक भरे मुकाबले में बांग्लादेश को 5 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप अपने नाम कर लिया या है। भारत ने इस खिताब पर सातवीं बार कब्जा किया है। भारत की जीत की उम्मीद बहुत कम थी लेकिन गेंदबाजों ने गजब प्रदर्शन करते हुए भारतीय फैंस की उम्मीदें जिंदा कर दीं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 106 ही बनाए थे। ऐसे में कम स्कोर का बचाव करना मुश्किल था, लेकिन स्पिनर अथर्व अंकोलेकर की शानदारी गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश टीम 33 ओवर में 101 रनों पर ही ढेर हो गई।
अथर्व अंकोलेकर ने 8 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट झटके। वहीं आकाश सिंह विद्याधर पाटिल ने भी 3-3 विकेट लेकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। भारत ने यूथ वनडे क्रिकेट के सबसे छोटे स्कोर का बचाव किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड नेपाल टीम के नाम था, जिन्होंने अंडर-19 विश्व कप में केन्या के खिलाफ 46 ओवर के मैच में 107 रन का लक्ष्य बचाया था।
भारत जब पहले बल्लेबाजी करने उतरा तो उनके 3 विकेट महज 8 स्कोर पर ही गिर गए। यहां लगे झटकों से टीम उभर नहीं सकी। एक समय तो 100 स्कोर बनने की उम्मीद भी नहीं थी लेकिन आठवें नंबर पर आए करण लाल ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 100 के पार लाने में अहम भूमिका निभाई। इनके अलावा ध्रुव जुरेल ने 33 रन की पारी खेली। वहीं बांग्लादेश के लिए पुछल्ले बल्लेबाजों ने भरपूर प्रयास किया। तेज गेंदबाज मृत्युंजय चौधरी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश के 6 विकेट महज 51 रनों पर ही गिर गए थे। बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने एक मोर्चा थामा और उन्होंने सबसे ज्यादा 23 रन बनाए। लेकिन उनका शिकार भी अंकोलेकर ने करते हुए भारत का पलड़ा भारी रखा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
