World Billiards Championship: 22वीं बार विश्व चैंपियन बने पंकज आडवाणी
नई दिल्ली: भारत के 'गोल्डन ब्वॉय' पंकज आडवाणी ने रविवार को अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली है। उन्होंने आईबीएसएफ वर्ल्ड बिलियर्ड्स के 150-अप फार्मेट में लगातार चौथे फाइनल मैच के साथ अपने करियर का 22वां वर्ल्ड खिताब जीत लिया है।
बेंगलुरु के 34 साल के खिलाड़ी आडवाणी 2014 से हर साल भारत में एक ट्रॉफी लेकर आ रहे हैं। बिलियर्ड के शॉर्ट फॉर्मेट में पिछले छह साल में यह उनका पांचवां खिताब है।
मैच जीत के बाद चैपिंयन खिलाड़ी ने कहा- यह काफी अनिश्चित किस्म का फॉर्मेट है और इसमे ट्रॉट पर चार बार जीतना और पिछली 6 में से 5 जीत बहुत ही ज्यादा खास हैं।
#WORLDBILLIARDS2019
— IBSF (@ibsf) September 15, 2019
Pankaj Advani of India wins World Billiards (150-Up) Championship 2019. Today he defeated Nay Thway Oo of Myanmar to win 22nd World title of his career.#billiards#mandalay#myanmar pic.twitter.com/63dZFFXrn6
पिछले साल की तरह इस साल भी आडवाणी ने फाइनल में स्थानीय दावेदार नेम थ्वाय ओ के खिलाफ 6-2 से आसान जीत दर्ज की। आडवाणी ने मुकाबले की शुरुआत से पूरी लय में खेल रहे थे। उन्होंने शानदार शुरुआत की और 145, 89 और 127 के ब्रेक्स के साथ जल्द ही 3-0 की बढ़त बना ली।
थ्वाय ओ ने 63 और 62 के ब्रेक के बाद पंकज को लगातार लीड में बढ़त बनाते हुए देखने के सिवा और कोई चारा नहीं था। आडवाणी ने इसके बाद 150 के अटूट ब्रेक और 74 के ब्रेक के साथ आसानी से मुकाबला जीत लिया जिससे थ्वाय ओ में लगातार दूसरे साल सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
इस जीत के साथ ही आडवाणी ने 2003 से शुरू हुआ गोल्डन ताज का सिलसिला जारी रखा है। बता दें कि आडवाणी से अधिक विश्व क्यू खिताब किसी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं।
22वां विश्व खिताब जीतने के बाद उन्होंने कहा, 'हर बार मैं जब भी वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेता हूं, एक चीज स्पष्ट होती है- मेरी प्रेरणा में कोई कमी नहीं होती। यह जीत इस बात का सबूत है कि मेरी भूख और मेरे अंदर की आग बहुत अच्छे से बरकरार है।'
विश्व चैंपियन को 24 घंटे के भीतर स्नूकर में स्विच करना होगा क्योंकि उन्हें आईबीएसएफ विश्व सिक्स रेड स्नूकर और विश्व टीम स्नूकर चैंपियनशिप में हिस्सा लेना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
