IPL 2019: विराट कोहली ने शुबमन गिल को हैरान करने वाला कैच लेकर किया आउट, VIDEO
नई दिल्ली। लगातार खराब दौर के बीच आखिर आरसीबी की टीम के लिए 19 अप्रैल की रात राहत लेकर लाई। विराट कोहली के शानदार शतक और मोइन अली के धुआंधार अर्धशतक के चलते बेंगलुरु ने कोलकाता को 10 रनों से मात दी। इस मैच में कप्तान कोहली के लिए चीजें शानदार रहीं। ना केवल बल्लेबाजी बल्कि फील्डिंग में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन के जौहर दिखाए।
मैच में ऐसी ही एक देखने वाली चीज थी कोहली के हाथों लपका गया शुभमन गिल का कैच। यह कैच इतना शानदार था कि हिंदी के कमेंट्री बॉक्स से भी आवाज आई- 'आज कोहली के लिए कुछ गलत नहीं हो सकता'
यह वाकया स्टेन के ओवर की अंतिम गेंद का था। इस गेंद को क्रीज पर मौजूदा केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल ने मिड-ऑफ के ऊपर से उड़ाकर मारने का प्रयास किया। वहीं पर विराट फील्डिंग कर रहे थे। गेंद विराट के ऊपर से गुजरी लेकिन उन्होंने बिजली सी चपलता दिखाकर उसको लपक लिया। पीछे की ओर उछलकर लिए गए इस कैच की कहानी यहीं पर समाप्त नहीं हुई क्योंकि गेंद हाथ में आने के बाद कप्तान से छूट गई लेकिन कोहली ने बेहतरीन रिफ्लेक्स के जरिए गेंद पर काबू पा ही लिया।
कोहली के हाथों कैच आउट होकर शुभमन गिल को नहीं हुआ विश्वास, देखिए शानदार कैच-https://t.co/l3ECBZzosd
— Oneindia Hindi (@oneindiaHindi) April 20, 2019
इस तरह ये बन गया एक शानदार कैच। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान ने बेंगलुरु की अपने प्रदर्शन के जरिए अगुवाई करते हुए 58 गेंदों में 100 रनों की पारी खेली थी। उनके साथ मोइन अली ने भी 28 गेंदों में 66 रन बनाकर शानदार योगदान दिया था। दोनों के बीच केवल 43 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी हुई थी। जबकि केकेआर ने अंतिम ओवर में नितीश राणा और आंद्रे रसेल के दम पर वापसी की भरसक कोशिश की लेकिन विजयश्री इस बार कोहली को नसीब हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
