पत्रकार ने कोहली से पूछा नागरिकता बिल को लेकर सवाल, मिला ये जवाब
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम रविवार गुवाहाटी में श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेलने जा रही है। मैच के एक दिन पहले कप्तान विराट कोहली ने प्रेस कांफ्रेंस की। इस दाैरान एक पत्रकार ने उनसे नागरिकता संशोधन बिल को लेकर सवाल किया, लेकिन कप्तान कोहली ने इस गर्माए मुद्दे पर चुप्पी साधना ही सही समझा और कहा कि उन्हें इस मामले की पूरी जानकारी नहीं है, ऐसे में राय नहीं दे सके।

कोहली ने कही ये बातें
कोहली ने कहा कि वह इस मामले पर पहले पूरी जानकारी हासिल किए बिना नागरिकता संशोधन अधिनियम(सीएए) पर सीधी टिप्पणी करने से परहेज करेंगे। सीएए तीन पड़ोसी देशों के गैर-मुस्लिमों के लिए भारत में नागरिकता देने के लिए बनाया गया एक कानून है, लेकिन गैर-मुस्लिम लोग इसकी जमकर आलोचना करते हुए देशभर में माहाैल खराब कर रहे हैं। कोहली ने कहा, "इस मुद्दे पर, मैं गैर जिम्मेदार नहीं होना चाहता हूं और किसी ऐसी चीज पर बोलना चाहता हूं, जिसे आप जानते हों, दोनों पक्षों के बीच आम राय हो। मुझे पूरी जानकारी, इसका क्या मतलब है और क्या हो रहा है, बोलने से पहले उसके बारे में ज्ञान होना चाहिए और फिर राय देनी चाहिए।"

सुरक्षा व्यवस्था से खुश है टीम
इससे पहले खबरें आईं कि गुवाहाटी में सीएए के विरोध के कारण दंगे फसाद हो रहे हैं। ऐसे में मैच प्रभावित हो सकता है। लेकिन कोहली का कहना है कि मैच पर इसका कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, '' हम गुवाहाटी में सुरक्षा व्यवस्था से खुश हैं। शहर बिल्कुल सुरक्षित है। हमने सड़कों पर कोई समस्या नहीं देखी।" बता दें कि स्टेडियम को किले में तब्दील कर दिया गया है। असम क्रिकेट एसोसिएशन (ACA)के सचिव देवजीत सैकिया ने दर्शकों को स्टेडियम में बैनर, पोस्टर लाने के लिए मना कर दिया है। पूरे स्टेडियम में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है।

टीम से है बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
भारत ने आखिरी आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्राॅफी के रूप में धोनी की कप्तानी में जीता था। अब भारत की नजरें इसी साल होने जा रहे टी20 विश्व कप जीतने पर हैं लेकिन कोहली का कहना है कि ये बिना टीम के सहयोग से संभव नहीं है। उन्होंने कहा, ''"हमें उन लोगों की pरूरत है जो आपको गेम जीतने के लिए नंबर छह और सात तक तैयार हैं। यह बैटिंग लाइन-अप में दो लोगों या तीन लोगों पर निर्भर नहीं हो सकता है। आप जानते हैं कि आप ICC टूर्नामेंट कैसे जीतते हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
