मेलबर्न| जिस तरह से टीम इंडिया ने साउथ अफ्रिका को हराया है वो निश्चित तौर पर तारीफ के काबिल है। दक्षिण अफ्रिका की गिनती विश्व की बेस्ट टीमों में होती है इसलिए भारत की यह जीत और भी मायने रखती है। भारत की जीत का जश्न पूरे देश में मन रहा है तो वहीं दूसरी ओर दिग्गजों के मुंह से तारीफ ही तारीफ निकल रही है। हर तोई अपनी टीम को जीत की बधाई दे रहा है।
मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने ट्विटर पर लिखा है कि टीम इंडिया का यह प्रदर्शन कमाल का रहा। विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर यह पहली जीत है। मैं भी पहली बार विश्व कप में दर्शकदीर्घा में मौजूद हूं। यह यादगार लम्हा है।"
Terrific performance team India.First win in a World Cup against South Africa.First time for me in the stands in a WorldCup.Memorable firsts
— sachin tendulkar (@sachin_rt) February 22, 2015 तो वहीं देश के वेरी-वेरी स्पेशल प्लेयर यानी कि वीवीएस लक्ष्मण ने आईसीसी विश्व कप-2015 में रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में करियर की सर्वोच्च पारी खेलने पर भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को बधाई दी।
While I am happy with india getting 300 in the first 2 games I am more happy and impressed with the performance of the bowlers.#cwc2015
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 22, 2015 लक्ष्मण ने ट्वीट कर धवन को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "धवन को उनके बेहतरीन शतक के लिए बधाई। आप पर सच में हमें गर्व है। तुम्हारी कड़ी मेहनत रंग लाई। इसी तरह खेलते रहो।" लक्ष्मण ने अजिंक्य रहाणे की भी सराहना की। रहाणे ने 60 गेंदों में 79 रनों की तेज पारी खेली।
Congrats team india on a comprehensive win against SA. Keep it up.#CWC2015
— VVS Laxman (@VVSLaxman281) February 22, 2015 लक्ष्मण ने ट्वीट पर कहा, "धवन जहां शतक लगाकर सुर्खियों में है, वहीं रहाणे ने चुपचाप बेहद अहम योगदान दिया है। कमाल के खिलाड़ी हैं रहाणे।"
Congrats Team India! What a superb win! Brilliant performance @SDhawan25
— Ishant Sharma (@ImIshant) February 22, 2015 चोट के कारण विश्व कप टीम से बाहर हुए भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और पिछले विश्व कप में विजेता रही भारतीय टीम के सदस्य रहे स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने रविवार को आईसीसी विश्व कप-2015 में दक्षिण अफ्रीका पर मिली शानदार जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी।
Massive win ! well done shero @BCCI ..great team efforts... Maza aa gaya. Celebration time
— Harbhajan Singh (@harbhajan_singh) February 22, 2015