जब युवराज के लिए हर रोज होता था 'Rose Day', हरभजन ने खोले युवी के अनसुने राज
नई दिल्ली। युवराज सिंह अब नीली जर्सी में खेलते नजर नहीं आएंगे। टीम इंडिया की दो वर्ल्ड कप जीत में अहम योगदान देने वाले युवराज सिंह ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। इस घोषणा के बाद युवराज सिंह के क्रिकेट करियर को काफी याद किया जा रहा है। युवराज के साथ मैदान में खेलने वाले साथी खिलाड़ी भी युवराज के साथ फील्ड पर बिताए हुए पलों को याद कर रहे हैं और उन्हें बधाई देते हुए फोटो, पोस्ट आदि शेयर कर रहे हैं। टीम इंडिया में लंबे समय तक युवराज के साथी रहे ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी उनके साथ काफी वक्त गुजारा है। दोनों एक ही राज्य पंजाब से आते हैं और शुरुआती क्रिकेट खेलने के दिनों से एक-दूसरे को जानते हैं।
युवी के संन्यास लेने के बाद हरभजन ने भी उनसे जुड़े ऐसे ही यादगार किस्से साझा किए हैं, जिनके बारे में शायद बहुत से लोगों को पता नहीं हैं। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो से बातचीत में हरभजन ने कहा कि मैंने युवी से पहले ही भारतीय टीम के लिए खेलना शुरू कर दिया था। उसके बाद जब मैं पहली बार चंडीगढ़ गया तो तब तक मैं टीवी पर काफी दिखने लगा था। ऐसे में ये स्वाभाविक था कि लोग मुझे पहचानने लगे थे और मेरे पास आते थे। युवी इस बात को लेकर भी काफी प्रतिस्पर्धी थे। वे कहते थे कि तुम्हें अब काफी लोग पहचानने लगे हैं।
हरभजन ने एक मजेदार किस्सा साझा करते हुए बताया कि एक बार युवराज और मैं एक रेस्टोरेंट में बैठे थे। तब रोज डे था। एक लड़की मेरे पास आई और और मुझे गुलाब का फूल दे दिया। तब युवी बोले-तुम्हें गुलाब का फूल कैसे मिल गया, दिखता तो मैं अच्छा हूं, लेकिन फूल तुम्हें मिल गया। मैंने एक चालाकी भरी स्माइल देते हुए कहा कि यार इसमें मैं क्या कर सकता हूं। हो सकता है कि मैं टीवी पर आता हूं, इसलिए मुझे ये फूल मिला। तब युवी ने कहा कि ठीक है, लेकिन पहले मुझे टीवी पर आने दो, फिर देखेंगे। उसके बाद जब वे भारतीय टीम के लिए खेले तो उनका तो हर डे ही रोज डे हो गया। इसके बाद लड़कियों के बीच वे जितने लोकप्रिय हुए, हम में से कोई उतना नहीं हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
