Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड ने बांग्लादेश को दिया 513 रनों का विशाल लक्ष्य

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक बांग्लादेश ने सकीबुल हसन और अब्दुर रज्जाक की शानदार गेंदबाजी की बदौलत दूसरी पारी में 131 रन पर इंग्लैंड के पांच विकेट झटक लिए थे।

मैच के चौथे दिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने सात विकेट पर 209 रनों के कुल योग पर अपनी दूसरी पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर उसे 303 रनों की बढ़त मिली थी।

इंग्लैंड ने कप्तान कुक (39), एमए कारबैरी (34), जोनाथन ट्रॉट (14), केविन पीटरसन (32), पाल कोलिंगवुड (3), ग्रीम स्वान (32) और मैट प्रायर (7) के विकेट गंवाए। इयान बेल 39 रन बनाकर नाबाद लौटे। सकीबुल ने चार विकेट लिए जबकि रज्जाक को दो सफलता मिली।

इससे पहले, इंग्लैंड ने ग्रीम स्वान (90/5) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत बांग्लादेश की पहली पारी 296 रनों पर समेट दी थी। पहली पारी के आधार पर 303 रनों से पिछड़ रही बांग्लादेश टीम फॉलोऑन खेलने पर मजबूर हुई थी लेकिन इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टर कुक ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 6 विकेट पर 599 रनों पर घोषित कर दी थी। इंग्लैंड की ओर से कुल ने 173, पॉल कोलिंगवुड ने 145, केविन पीटरसन ने 99 और इयान बेल ने 84 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 69 रन के कुल योग पर अपने दो विकेट गंवा दिए हैं। तमीम इकबाल (14) और इमरुल कायेस (23) रन बनाकर आउट हुए। जुनैद सिद्दीकी 18 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि आफताब अहमद ने 12 रन बनाए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:32 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+