Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ट्वेंटी-20 महिला विश्व कप : वेस्टइंडीज की पहली जीत

वार्नर पार्क क्रिकेट मैदान पर खेले गए इस उद्घाटन मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट पर 175 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

मेजबान टीम की ओर से डिएंड्रा डॉटिन ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 45 गेंदों पर सात चौकों और नौ छक्कों की सहायता से नाबाद 112 रन बनाए। डॉटिन ने 38 गेंदों पर शतक पूरा किया। इसके अलावा जूलियाना नेरो ने भी 28 रनों का योगदान दिया।

जवाब में खेलने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम सलामी बल्लेबाज सांड्रा फिट्ज के शानदार अर्धशतक और कप्तान क्री ब्रिट्स के उम्दा 43 रनों के बावजूद निर्धारित ओवरों की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 158 रन ही बना सकी।

फिट्ज ने 52 गेंदों पर तीन चौकों और एक छक्के की सहायता से 58 रन बनाए जबकि ब्रिट्स ने 29 गेंदों पर दो चौके और इतने ही छक्के लगाए। एम. ड्यू प्रीज ने ने 13 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 22 रन जोड़े। डॉटिन को 'वुमैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:35 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+