सचिन पर भारी पड़ी धोनी की टीम
आईपीएल में मंगलवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा. चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 24 रन से मात दे दी.
चेन्नई ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए चार विकेट पर 165 रन बनाए.
इसके जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 141 रन ही बना सकी.
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जीता और पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया.
शुरुआत मुरली विजय और मैथ्यू हेडन की लेकिन 27 के स्कोर पर पहुँचते ही हरभजन सिंह ने चेन्नई को पहला झटका दिया.
मुरली विजय हरभजन की फिरकी पर बोल्ड हो गए. पिछले मैच में शतक बनानेवाले मुरली विजय 14 रन ही बना सके.
सुरेश रैना ने दो चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन बनाए.
चेन्नई की ओर से मैथ्यू हेडन ने 35, महेंद्र सिंह धोनी ने 31 और बद्रीनाथ ने 30 रनों का योगदान दिया.
बद्रीनाथ 30 रन और माइक हसी 14 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
मुंबई की पारी
इसके जवाब में उतरी मुंबई की जीत के लिए 166 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत सधी रही.
शिखर धवन और सचिन तेंदुलकर ने संभलकर खेलना शुरू किया. लेकिन तभी सचिन तेंदुलकर डिहाइड्रेशन के कारण मैदान छोड़कर चले गए.
सचिन के जाते ही मुंबई के बल्लेबाज़ एक-एक कर वापस लौटने लगे.
शिखर धवन, सौरभ तिवारी कोई चल नहीं पाए. रायडू तीन रन, ब्रेवो दो रन और पोलर्ड पाँच रन बनाकर पविलियन लौट गए.
सात विकेट गिरने के बाद मैच को बचाने के लिए सचिन एक बार फिर मैदान में उतरे.
लेकिन तब तक देर हो गई थी और मुंबई को 34 गेंदों में 77 रन चाहिए थे.
लेकिन थके थके लग रहे सचिन 11 रन और बनाकर 45 के निजी स्कोर बनाकर आउट हो गए.
इसके बाद हरभजन ने ज़रूर अंतिम ओवरों में कुछ अच्छे शॉट खेले, लेकिन वो मुंबई को जीत दिलाने में नाकाम रहे.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
