Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इमरान ने पाक में सुरक्षा का भरोसा दिलाया

मेलबर्न, 13 अक्‍तूबर: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज इमरान खान ने अपने देश में सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए विदेशी टीमों से गुजारिश की है कि वे आतंकवादी हमलों के डर से उनके देश का दौरा रद्द न करें।

इमरान ने स्वीकार किया कि विदेशी टीमों के दौरा रद्द करने से पाकिस्तानी क्रिकेट को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। इमरान खान ने आस्ट्रेलिया के एक समाचार पत्र को साक्षात्‍कार देते हुए कहा कि वो विदेशी टीमों की चिंता से वाकिफ हैं, लेकिन उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

आतंकवादी किसी भी सूरत में खिलाड़ियों को निशाना नहीं बना पाएंगे। उन्‍होंने कहा कि हमारे मैदानों में इतनी सुरक्षा होती है कि वहां कोई घटना हो नहीं सकती। इमरान के मुताबिक आतंकवादी आम लोगों के सहयोग से अपनी हरकतों को अंजाम देते हैं लेकिन जब वे क्रिकेटरों पर हमले

का प्रयास करेंगे तो पाकिस्तान की अवाम उनका बिल्कुल साथ नहीं देगी। इमरान का कहना है कि पाकिस्‍तान क्रिकेट को लेकर दीवाना है। यहां के लोग क्रिकेटरों पर हमले के लिए आतंकवादियों का हरगिज साथ नहीं देंगे। आतंकवादी जानते हैं कि अगर उन्होंने क्रिकेट मैच के दौरान धमाका किया तो अवाम उनके खिलाफ हो जाएगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+