Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

धोनी के गलव्स विवाद पर BCCI ने लिया यू-टर्न, ऐसे किया विवाद का निपटारा

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी के कीपिंग गलव्स पर बने बलिदान बैज के चिह्न को लेकर अब तक बने संशय के बादल साफ होते हुए दिखाई दे रहे हैं। रातों-रात देश की राष्ट्रीय भावना बनकर उछलने वाले इस मुद्दे पर बीसीसीआई भी यू-टर्न लेता हुए दिखाई दे रहा है। गौरतलब है कि गौरतलब है कि इस मामले में सीओए प्रमुख विनोद राय ने धोनी का पक्ष रखते हुए कहा था, 'आईसीसी के नियमों के मुताबिक कोई खिलाड़ी ऐसा निशान नहीं पहन सकता है जिसकी कोई राजनीतिक, धार्मिक, नस्लीय, सैन्य या फिर व्यवसायिक महत्ता है। इस केस में धोनी का 'बलिदान बैज' किसी भी उपरोक्त श्रेणी में नहीं आता है। इसलिए अब हम आईसीसी को बताने जा रहे है कि इसको हटाने की कोई जरूरत नहीं है।'

आईसीसी-बीसीसीआई के बीच चली लंबी खींचतान-

आईसीसी-बीसीसीआई के बीच चली लंबी खींचतान-

इसके बाद आईसीसी ने भी स्पष्ट कर दिया था कि धोनी को उनके दस्तानों पर 'बलिदान बैज' चिह्न लगाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आईसीसी इस बारे में बयान जारी करते हुए बताया, 'आईसीसी इवेंट के लिए बने नियम किसी को भी कोई व्यक्तिगत संदेश या 'लोगो' अपने कपड़े या सामान पर लगाने की इजाजत नहीं देते हैं।' इतना ही नहीं, आईसीसी ने यह भी साफ किया कि धोनी के दस्तानों पर बना हुआ यह 'लोगो' आईसीसी के उन नियमों का भी उल्लंघन करता है जो यह बताते हैं कि एक विकेटकीपर के दस्तानों पर क्या लगाने की इजाजत है।

विनोद राय का यू-टर्न

विनोद राय का यू-टर्न

अब प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने खुद ही एक तरह से यू-टर्न लेते हुए साफ कह दिया है कि इस मामले में भारतीय टीम आईसीसी के नियमों का पालन करेगा। राय ने कहा, हम किसी नियम के खिलाफ नहीं जाएंगे। इस मामले में हमारा रुख बिल्कुल साफ है। हम एक खेल राष्ट्र हैं।' विनोद राय के इस बयान के बाद अब धोनी के दस्तानों को लेकर पैदा हुआ विवाद भी खत्म होता नजर आ रहा है। यह लगभग स्पष्ट हो चुका है कि धोनी आगे के विश्व कप मैचों में अपने दस्तानों पर बलिदान बैज नहीं लगाएंगे।

धोनी को मिला देश-भर से सपोर्ट

धोनी को मिला देश-भर से सपोर्ट

वैसे ये पहले ही माना जा रहा था कि आईसीसी के फैसले के बाद बीसीसीआई के पास अब ज्यादा विकल्प नहीं बचे हैं। विश्व कप पूरी तरह से आईसीसी के नियमों से संचालित टूर्नामेंट है। ऐसे में बीसीसीआई ज्यादा अड़ भी नहीं सकता है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर धोनी के पक्ष में एक माहौल जरूर बनता हुए नजर आने लगा था और विभिन्न क्षेत्रों की कुछ प्रसिद्ध हस्तियां भी धोनी के पक्ष में 'धोनी कीप्स द ग्लव्स' (धोनी गलव्स पहने रखिए) हैशटैग अभियान चलाने लगी ती। इसको लेकर विभिन्न तरह के ट्वीट्स की बाढ़ आ गई थी।

CWC19: धोनी के 'ग्लव्स विवाद' पर आईसीसी ने बीसीसीआई को दिया बड़ा झटका

Story first published: Saturday, June 8, 2019, 17:04 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+