Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इरफान पठान ने अपने बेटे का नाम रखा इमरान खान, क्यों?

नई दिल्ली। भारत के शानदार क्रिकेटरों में से एक इरफान पठान हाल ही में एक चांद से बेटे के पापा बने हैं। इरफान ने इस बारे में ट्विटर पर जानकारी दी थी। क्रिकेट फैमिली में जन्में इस बेटे का नाम भी एक महान क्रिकेटर के नाम पर रखा गया है और वो महान क्रिकेटर हैंं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी इमरान खान।

इरफान-यूसूफ दोनों ही ग्रेट क्रिकेटर

इरफान ने इस बारे में ट्विटर पर ही बताया कि उनके बेटे का नाम इरफान खान पठान है। आपको बता दें कि इरफान खान और उनके भाई यूसूफ पठान दोनों ही शानदार क्रिकेटर हैं और इंडिया के लिए खेल चुके हैं। फिर भी इरफान ने अपने बेटे का नाम इमरान के नाम पर रखा है, जो उनकी महान क्रिकेटर के प्रति प्रेम को बखूबी बयां करता है।

इरफान की पत्नी का नाम सफा बेग

गौरतलब है कि इरफान 19 दिसम्बर को पिता बने हैं। इरफान पठान ने इसी साल फरवरी के महीने में मूलरूप से भारतीय लेकिन दुबई में रहने वाली मॉडल सफा बेग से निकाह किया था। दोनों का निकाह जेद्दा में हुआ था जिसमें दोनों परिवार के केवल क्लोज फ्रेंड, परिवार वाले और रिश्तेदार शामिल हुए थे। हालांकि इरफान ने बाद में बड़ोदरा में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था जिसमें खेल और राजनीति के जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+