For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

टेस्ट, वनडे या T-20, ऋषभ पंत ने बताया काैन सा फाॅर्मेट है उन्हें सबसे ज्यादा पसंद

नई दिल्ली। भारतीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत विस्फोटक बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें तेज बल्लेबाजी करना पसंद है लेकिन आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि पंत को सबसे ज्यादा टेस्ट फाॅर्मेट पसंद है।पंत ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है। जहां पांच दिनों तक आपको असली चैलेंज मिलता है। कोरोना वायरस से पहले न्यूजीलैंड दौरे पर पंत ने सीमित ओवरों की सीरीज में अपना स्थान गंवा दिया था और उनकी जगह लोकेश राहुल ने ले ली थी।

पंत आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने कैपिटल्स के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट के दौरान कहा, "मुझे टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है। आप खुद को समय दे सकते हैं। टेस्ट क्रिकेट में आप ज्यादातर खुद को परखते हैं।" उन्होंने कहा, "जब मैं चार दिन का फर्स्ट क्लास मैच खेलता था, तब मैंने सुना था कि एक वास्तविक चुनौती है, लेकिन जब मैं पांच दिन का टेस्ट क्रिकेट खेला तो ऐसा लगा कि इसमें आपको अतिरिक्त प्रयास करने की जरूरत है।" पंत ने अपने शुरूआती दिनों के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि वह प्रैक्टिस करने के लिए दिल्ली जाने के लिए रात को दो बजे बस पकड़ते थे।

विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, "उस समय उत्तराखंड के पास क्रिकेट टीम नहीं थी। मैं रात को दो बजे बस पकड़ता था। उस समय मुझे सड़क के रास्ते छह घंटे लगते थे. ठंड में यह काफी मुश्किल था क्योंकि ठंड बहुत हुआ करती थी। कोहरा भी था, लेकिन यह एक अच्छी यात्रा रही। अपने लक्ष्य को पाने के लिए आखिरकार आपको कड़ी मेहनत करनी ही पड़ती है।"

Story first published: Saturday, May 2, 2020, 13:53 [IST]
Other articles published on May 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+