For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Test Ranking : कोहली नहीं रहे टेस्ट के नंबर एक बल्लेबाज, बुमराह हुए टाॅप-10 से बाहर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) द्वारा ताजा जारी टेस्ट रैंकिंग में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड ने भारत को पहले टेस्ट में 10 विकेट से मात दी थी, जिसके बाद बुधवार आईसीसी द्वारा जारी हुई रैंकिंग में ना सिर्फ कोहली को बल्कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। कोहली नंबर-वन की कुर्सी गंवाकर दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। उनके 'फ्लॉप शो' के कारण एक बार फिर आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पहले स्थान पर आ चुके हैं।

स्मिथ बने नंबर-वन बल्लेबाज

स्मिथ बने नंबर-वन बल्लेबाज

कोहली को अपने खराब फाॅर्म का नुकसान झेलना पड़ा है। वेलिंगटन में हुए मुकाबले में वह दोनों पारियों में फेल साबित हुए। उन्होंने पहली पारी में 2 तो दूसरी पारी में सिर्फ 19 रन बना। अब कोहली 906 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर हैं जबकि स्मिथ 911 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर काबिज हो गए हैं। कोहली को 22 अंकों का नुकसान हुआ है। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन 853 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। वहीं आस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशाने(827) चाैथे व पाकिस्तान के बाबर आजम(800) पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

अग्रवाल टाॅप-10 में शामिल

अग्रवाल टाॅप-10 में शामिल

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपने नाम के साथ 727 रेटिंग के साथ टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के टाॅप-10 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की दूसरी पारी में उनके शानदार अर्धशतक के कारण ऐसा हुआ। अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा भी टाॅप-10 में बने हुए हैं, जो क्रमश: नंबर 8वें और 9वें स्थान पर हैं।

बुमराह हुए टाॅप-10 से बाहर

बुमराह हुए टाॅप-10 से बाहर

गेंदबाजी रैंकिंग में बुमराह को नुकसान हुआ। उन्होंने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ कुछ खास रंग नहीं दिखाया। वे सिर्फ एक ही विकेट अपने नाम कर सके। वे अब टाॅप-10 से बाहर होकर सीधे 11वें स्थान पर आ चुके हैं। बुमराह को 5 स्थान का नुकसान हुआ है। इससे पहले वह छठे स्थान पर काबिज थे। आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस अभी भी 904 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं, जबकि न्यूजीलैंड के नील वैगनर 843 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अब सिर्फ रविचंद्रन अश्विन ही ऐसे भारतीय हैं जो टाॅप-10 में हैं। वह 765 रेटिंग के साथ 9वें स्थान पर काबिज हैं।

Story first published: Wednesday, February 26, 2020, 18:01 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+