For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Test Ranking : बुमराह टाॅप-10 में पहुंचे, रोहित ने हासिल किए सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक

नई दिल्ली। इंग्लैंज को चाैथे टेस्ट में मात देने के बाद जहां भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है तो वही्ं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के टाॅप-10 में प्रवेश कर लिया है। आठ सितंबर को आईसीसी द्वारा जारी नई रैंकिंग के अनुसार, बुमराह अब 9वें स्थान पर आ चुके हैं। बुमराह ने ओवल में 2 पारियों में 4 विकर लिए और सीरीज में कुल 18 विकेट अपने नाम किए। वह वर्तमान में सीरीज में सबसे अधिक विकेट लेने के लिए दूसरे स्थान पर है। बुमराह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन से 3 पीछे है।

ओवल टेस्ट के अंतिम दिन जसप्रीत बुमराह के स्पैल ने इंग्लैंड की बल्लेबाजी इकाई की कमर तोड़ दी। किआ ओवल की सपाट पिच पर बुमराह ने गेंद को रिवर्स स्विंग कराया। उन्होंने 6 ओवर फेंके, जिसे एक तेज गेंदबाज द्वारा सर्वश्रेष्ठ 5 स्पैल में से एक माना जाता है और उन्होंने केवल 2 रन देकर 2 विकेट लिए। बुमराह ने रिवर्स स्विंग गेंदबाजी के गंभीर स्पैल में ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को आउट किया।

इस बीच, जेम्स एंडरसन आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में 2 पायदान गिरकर 7वें स्थान पर आ गए हैं। दूसरी ओर, इंग्लैंड टेस्ट टीम में वापसी पर 7 विकेट लेने वाले क्रिस वोक्स ने आईसीसी ऑलराउंडर रैंकिंग में शीर्ष 10 में फिर से प्रवेश किया है।

यह भी पढ़ें- इन 5 भारतीय क्रिकेटरों का भी हो चुका है तलाक, लिस्ट में हैं युवराज के पिता

रोहित ने हासिल किए करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक
इस बीच, भारत के ओवल टेस्ट हीरो, रोहित शर्मा ने कप्तान विराट कोहली पर बढ़त बना ली है। पिछले हफ्ते कोहली को पछाड़ने वाले रोहित अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ रेटिंग अंक 813 पर पहुंच गए हैं, जो कप्तान से 40 अंक ज्यादा है। रोहित ने ओवल में भारत की जीत में अपना पहला विदेशी शतक लगाया। वह 4 टेस्ट मैचों में 368 रन के साथ इस सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। केवल 2 भारतीय बल्लेबाज ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग के शीर्ष 10 में हैं। पिछले हफ्ते शीर्ष 10 से बाहर हुए ऋषभ पंत ताजा रैंकिंग में एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर आ गए हैं।

आर अश्विन ऑलराउंडर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर खिसके
स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। ऑफ स्पिनर ने इंग्लैंड में 5 मैचों की सीरीज में अब तक एक भी टेस्ट नहीं खेला है और 10 सितंबर से मैनचेस्टर में होने वाले आखिरी मैच में भी उनके शामिल होने की संभावना नहीं है वहीं ऑलराउंडर रैंकिंग में अश्विन चौथे से 5वें स्थान पर आ गए। जो रूट आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में 903 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं, जो न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन से केवल 2 अधिक हैं।

ICC टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग-
1. जो रूट - 903 रेटिंग अंक
2. केन विलियमसन - 901
3. स्टीव स्मिथ - 891
4. मार्नस लाबुस्चगने - 878
5. रोहित शर्मा - 813
6. विराट कोहली - 783
7. बाबर आजम - 749
8. डेविड वार्नर - 724
9. क्विंटन डी कॉक - 717
10. हेनरी निकोल्स - 714

आईसीसी टेस्ट गेंदबाजी रैंकिंग
1. पैट कमिंस - 908
2. आर अश्विन - 831
3. टिम साउथी - 824
4. जोश हेजलवुड - 816
5. नील वैगनर - 810
6. कगिसो रबाडा - 798
7. जेम्स एंडरसन - 794
8. शाहीन अफरीदी - 783
9. जसप्रीत बुमराह - 771
10. जेसन होल्डर - 766

आईसीसी टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग -
1. जेसन होल्डर - 434
2. बेन स्टोक्स - 348
3. रविंद्र जडेजा - 338
4. शाकिब अल हसन -334
5. रविचंद्रन अश्विन - 331
6. काइल जैमिसन - 311
7. मिचेल स्टार्क - 275
8. पैट कमिंस - 249
9. क्रिस वोक्स - 239
10. कोलिन डी ग्रैंडहोम - 232

Story first published: Wednesday, September 8, 2021, 15:43 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+