Test Ranking : जो रूट ने कोहली को पछाड़ा, मोहम्मद सिराज ने लगाई लंबी छलांग
नई दिल्ली। भारत-इंग्लैंड के बीच लाॅर्ड्स टेस्ट की समाप्ति के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने नई रैंकिंग जारी की है। इसके अनुसार, शतक लगाने वाले जो रूट को बड़ा फायदा पहुंचा जो विराट कोहली को पछाड़ गए हैं। कोहली बल्लेबाजों की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं। उनके पास 893 प्वॉइंट हैं। रूट ने पहली पारी में नाबाद 180 रनों की पारी खेली थी। रूट पहले चाैथे स्थान पर थे। अब कोहली 5वें स्थान पर आ चुके हैं। कोहली के पास 776 प्वॉइंट हैं।
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन अभी भी पहले स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को एक स्थान का झटका लगा है जो अब दूसरे नंबर से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम ने दो पायदान छलांग लगाते हुए 8वें नंबर पर कब्जा कर लिया है।
टेस्ट रैंकिंग में टाॅप-10 बल्लेबाज-
1. केन विलियमसन - 901
2. जो रूट - 893
3. स्टीव स्मिथ - 891
4. मार्नस लाबुछाने- 878
5. विराट कोहली - 776
6. रोहित शर्मा - 773
7. रिषभ पंत - 736
8. बाबर आजम - 725
9. डेविड वार्नर - 724
10. क्विंटन डी काॅक - 717
वहीं भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को 18 स्थान का फायदा हुआ है। वो 38 वें नंबर पर पहुंच गए हैं। आईसीसी की गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस बने हुए हैं, जिनके 908 प्वॉइंट हैं। बुमराह ने टाॅप-10 में जगह बनाई है।
टेस्ट रैंकिंग में टाॅप-10 गेंदबाज-
1. पैट कमिंस - 908
2. रविचंद्रन अश्विन - 848
3. टिम साउथी - 824
4. जोश हेजलवुड - 816
5. नील वेगनर - 810
6. जेम्स एंडरसन - 800
7. जेम्स एंडरसन - 800
8. कागिसो रबाडा - 764
9. जेसन होल्डर - 756
10. जसप्रीत बुमराह - 754
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
