Australia announce squad for the 3rd Test : नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत (India) के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के आगामी तीसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की, जो 7 जनवरी, 2021 में सिडनी (Sydney) में खेला जाएगा। सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स को मेलबर्न में फ्लाॅप होने के कारण बाहर दिया गया है। एडिलेड टेस्ट में भी, उन्होंने पहली पारी में केवल 8 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में नाबाद 51 रनों के साथ अपनी जगह बचाने का प्रयास किया था।
डेविड वार्नर पूरी फिटनेस हासिल करने के बाद टीम में लौट आए हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान खुद को चोटिल कर दिया था और साथ ही बाद की T20I श्रृंखला में भी चूक गए थे। विल पुकोव्स्की भी ठीक हो गए हैं जो भारत के खिलाफ पहले अभ्यास मैच के दौरान हेलमेट पर गेंद लगने से घायल हुए थे। वार्नर और पुकोव्स्की ऑस्ट्रेलिया के लिए सिडनी टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। इसके अलावा, सीन एबाॅट पूरी तरह से फिट है। इसलिए अब ये तीनों गुरुवार को टीम के साथ जुड़ेंगे।
यहां सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम:
टिम पेन (कप्तान), सीन एबॉट, पैट कमिंस, कैमरन ग्रीन, मार्कस हैरिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मोइसेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुछाने, नाथन लियोन, माइकल नेसर, जेम्स पैटिंसन, विल पुकोव्स्की, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।