रवि शास्त्री बोले, 'मैं नहीं हूं विराट कोहली का यस मैन'
नई दिल्ली। रवि शास्त्री के कोच बनने के बाद अब क्रिकेट के गलियारों में चर्चा गर्म है कि इंडियन क्रिकेट टीम के नये हेड कोच कप्तान विराट कोहली के 'यस मैन' होंगे। लेकिन एक टीवी चैनल से बात करते हुए रवि शास्त्री ने इस बात का पूरी तरह से खंडन किया है।

टीम को मेरा दृष्टिकोण पता है
रवि शास्त्री अनुसार, 'टीम को मेरे दृष्टिकोण के बारे में पता है। उन्हें पता है कि वे कितना मेरे से नजदीक हो सकते हैं और कितनी मुझसे दूरी बनाने की जरूरत है। मेरे और टीम के बीच काफी अच्छी समझदारी है। यानि कोहली भले ही शास्त्री के नजदीक हो लेकिन कोच के आगे उनकी मनमानी नहीं चलेंगी।

धोनी और युवराज के भविष्य का होगा फैसला
धोनी और युवराज सिंह के भविष्य के बारे में रवि शास्त्री ने कहा, 'इन दोनों खिलाड़ियों को 10-15 साल के क्रिकेट का अनुभव हैं और हमे इनका आदर करना चाहिए। इन दोनों के भविष्य के बारे में कोई भी निर्णय उनकी परफॉर्मेंस और फिटनेस को देखकर किया जाएगा'।

जहां से छोड़ा था वहीं से शुरू करूंगा
रवि शास्त्री ने कहा 'मुझे टीम में कुछ भी बदलने की जरूरत नहीं है। मैं वहीं से शुरुआत करना चाहूंगा जहां से मैंने छोड़ा था। इस टीम को मैं जानता हूं और मैं चाहूंगा कि तीनों फॉर्मेट में टीम की कंसिस्टेंसी बनी रहे। इस टीम में विदेशी जमीं पर जीतने की क्षमता है और हम विदेशों में चुनौती लेने को तैयार है'।
आपको बता दें कि अनिल कुंबले के कोच पद से इस्तीफे के बाद रवि शास्त्री को इंडियन क्रिकेट टीम के नए हेड कोच के रूप में नियुक्त गया हैं। वहीं राहुल द्रविड़ को बैटिंग कंसल्टेंट और पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान को बॉलिंग कोच बनाया गया हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
