'इंग्लैंड दौरे में मैच स्थल नहीं बदलेंगे'
उसका कहना है कि इंग्लैंड टीम के दौरे के दौरान मैच स्थलों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा.
बीसीसीआई का कहना है कि क्रिकेट कार्यक्रम तय करना मेजबान बोर्ड का अधिकार होता है.
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी नीति मैच स्थलों में लगातार बदलाव करने की है.
ग़ौरतलब है कि इंग्लैंड के दौरे के दौरान कोलकाता, बंगलौर, चेन्नई और मोहाली में मैचों का आयोजन नहीं किया गया है.
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मैच स्थलों पर नाखुशी जताई थी और शिकायत की थी कि इसमें बड़े मैच स्थल शामिल नहीं किए गए हैं.
बीसीसीआई ने दिसंबर में अहमदाबाद और मुंबई में दो टेस्ट मैचों के आयोजन का कार्यक्रम रखा है.
इसके अलावा राजकोट, गुवाहाटी, कटक, जमशेदपुर, इंदौर, कानपुर और दिल्ली में सात वनडे मैच खेले जाने की योजना है.
बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने कहा, '' जब भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरा किया तब भारतीय खिलाड़ियों और समर्थकों के लिए कुछ मैच स्थलों पर अच्छी सुविधाएं नहीं थी. हमने इससे समझौता करके मैच खेले क्योंकि कार्यक्रम तय करना घरेलू बोर्ड का एकाधिकार होता है.''
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड को बोर्ड को मैच स्थलों में परिवर्तन के लिए मीडिया में नहीं जाना चाहिए था.
ग़ौरतलब है कि तय कार्यक्रम के अनुसार इंग्लैंड की टीम छह नवंबर को मुंबई पहुँचेगी और उसका 19 दिसंबर तक भारत दौरे का कार्यक्रम है.
बीसीसीआई का कहना है कि क्रिकेट कार्यक्रम तय करना मेजबान बोर्ड का अधिकार होता है.
बीसीसीआई के सचिव निरंजन शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारी नीति मैच स्थलों में लगातार बदलाव करने की है.
ग़ौरतलब है कि इंग्लैंड के दौरे के दौरान कोलकाता, बंगलौर, चेन्नई और मोहाली में मैचों का आयोजन नहीं किया गया है.
| |
बीसीसीआई ने दिसंबर में अहमदाबाद और मुंबई में दो टेस्ट मैचों के आयोजन का कार्यक्रम रखा है.
इसके अलावा राजकोट, गुवाहाटी, कटक, जमशेदपुर, इंदौर, कानपुर और दिल्ली में सात वनडे मैच खेले जाने की योजना है.
बीसीसीआई सचिव निरंजन शाह ने कहा, '' जब भी भारतीय टीम ने इंग्लैंड दौरा किया तब भारतीय खिलाड़ियों और समर्थकों के लिए कुछ मैच स्थलों पर अच्छी सुविधाएं नहीं थी. हमने इससे समझौता करके मैच खेले क्योंकि कार्यक्रम तय करना घरेलू बोर्ड का एकाधिकार होता है.''
बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने बीबीसी से बातचीत में कहा कि इंग्लैंड को बोर्ड को मैच स्थलों में परिवर्तन के लिए मीडिया में नहीं जाना चाहिए था.
ग़ौरतलब है कि तय कार्यक्रम के अनुसार इंग्लैंड की टीम छह नवंबर को मुंबई पहुँचेगी और उसका 19 दिसंबर तक भारत दौरे का कार्यक्रम है.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
