तो कोहली छीन सकते हैं धोनी से वनडे की कप्तानी?
मुंबई। एक बड़ी खबर क्रिकेट जगत से हो सकती है, इंडियन एक्सप्रेस ने दावा किया है कि अब टीम इंडिया के सेलेक्टर्स का भरोसा कप्तान धोनी पर से उठता जा रहा है इसलिए ज्यादातर सेलेक्टर्स का मानना है कि टेस्ट टीम की तरह वनडे टीम की कप्तानी भी विराट कोहली को दे दी जाये।
जो धोनी नहीं कर पाये वो कोहली ने कर दिखाया, जानिए कैसे?
क्या है वजह
दरअसल जिस तरह से कप्तान धोनी की टीम बांग्लादेश में हारी थी उसके बाद से ही लोगों को कैप्टन कूल का कूल रवैया रास नहीं आ रहा है तो वहीं कोहली उनकी तुलना में युवा और आक्रामक है जिसके कारण सेलेक्टर्स को लगता है कि विराट का एग्रेशन टीम इंडिया के लिए पॉजीटिव काम करेृगा और इसी कारण सेलेक्टर्स को लगता है कि कोहली को कप्तानी दे दी जाये।
श्रीलंका दहन आया काम
श्रीलंका में 22 साल बाद जीत का परचम लहराने के बाद विराट कोहली सेलेक्टर्स के लिए हीरो बन गये हैं। ना सिर्फ कप्तानी से बल्कि श्रीलंका में अपनी बैटिंग से भी लोगों का दिल जीतने वाले विराट कोहली में चयनकर्ताओं में वो चीज दिख रही है जो कि युवा टीम में जोश के साथ उन्हें बांधे भी रख सकती है।
रिस्क नहीं चाहते
अगले महीने दक्षिण अफ्रीका की टीम भारत दौरे पर आ रही है, ऐसे में सेलेक्टर्स नहीं चाहते कि वो इस सीरीज को हारे लेकिन इस सीरीज के बाद भी टीम इंडिया को कोई घरेलू दौरे खेलने है जिसकी वजह से चयनकर्ताओं का सोचना है कि दक्षिण अफ्रिका के बाद वनडे टीम की कप्तानी को बदला जाये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
