Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इंग्लैंड के खिलाफ ऋषभ पंत और कुलदीप को टेस्ट टीम में मिली जगह रोहित शर्मा बाहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम की इंग्लैंड के साथ 1 अगस्त से शुरू होने वाली पांच टेस्ट की सीरीज़ के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का एलान कर दिया है। गौरतलब हो कि बीसीसीआइ ने पहले तीन टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन किया है। वहीं बीसीसीआई ने ट्वीट कर ये जानकारी दी कि पहले तीन टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का चयन किया गया है। सबसे अहम बात है कि रिषभ पंत को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। वहीं रोहित शर्मा एक बार फिर से टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे।

इसके अलावा वहीं भुवनेश्वर कुमार को भी टेस्ट टीम में जगह नहीं मिली है। बीसीसीआई ने एक और ट्वीट कर कहा कि भुवी कि लोअर बैक में चोट की वजह से उन्हें इस टीम में शामिल नहीं किया गया है। हालांकि बीसीसीआई उनकी चोट पर नज़र रखेगी और अगर वो फिट हो गए तो उन्हें टीम में शामिल कर लिया जाएगा। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ यो-यो टेस्ट में फेल होने वाले मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही साथ जसप्रीत बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले तीन टेस्ट की टीम में चुना गया है। गौरतलब हो कि भारत ने इंग्लैंड के साथ खेली गई टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी वहीं वनडे मुकाबले में भारत को 2-1 से सीरीज गंवानी पड़ी है।

भारतीय टीम इस प्रकार हैः विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, दिनेश कार्तिक(विकेटकीपर), रिषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 15:36 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+