श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भज्जी को मिली जगह
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का आज ऐलान कर दिया गया है। टीम में हरभजन सिंह को फिर से मौका दिया गया है। टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गयी है। टीम इंडिया का ऐलान अनुराग ठाकुर ने प्रेस कांफ्रेंस में किया, उनके साथ संदीप पाटिल भी मौजूद थे।
टीम इंडिया इस प्रकार है-
विराट कोहली, शिखर धवन, मुरली विजय, केएल राहुल, चेतेशवर पुजारा, अजिंक्या रहाने, रोहित शर्मा, रिद्धिमान शाहा, हरभजन सिंह, अश्विन, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, वरुण एरॉन, अमित मिश्रा, उमेश यादव
#TeamIndia for SL: Virat (C), Shikhar, Vijay, Rahul, Pujara, Rahane, Rohit, Saha (wk), Harbhajan, Ashwin, Umesh, Ishant, Bhuvi, Amit, Aaron
— BCCI (@BCCI) July 23, 2015 वहीं संदीप पाटिल ने कहा कि मोहम्मद शमी को फिट नहीं होने की वजह से उनके नाम पर विचार नहीं किया गया। वहीं उन्होंने हरभजन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि भज्जी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए फॉर्म के साथ फिटनेस बहुत जरूरी है।
पाटिल ने कहा कि विराट कोहली से चयनकर्ताओं को काफी उम्मीद है। उन्होंने कहा कि विराट नया कप्तान है और हम उन्हें पूरी तरह अपना समर्थन देंगे। वहीं इस टीम सेलेक्शन में बड़ा उलटफेर यह है कि सुरेश रैना को टीम में जगह नहीं मिली है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
