Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Cup 2019: फ्लिंटॉफ ने की इंग्लैंड के साथ इस टीम का फाइनल मैच होने की भविष्यवाणी

नई दिल्ली। विश्व कप क्रिकेट का पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड की आसान जीत के साथ समाप्त हो गया। विश्व कप 2019 का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही इंग्लिश टीम ने उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 104 से मात देकर अपनी दावेदारी और भी ज्यादा पुख्ता कर दी है। इस बार विश्व कप को लेकर की जा रही लगभग सभी तरह की भविष्यवाणियों में इंग्लैंड की टीम को टॉप चार या टॉप दो टीमों में स्थान दिया गया है। ऐसे में जब पूर्व इंग्लिश ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने विश्व कप के फाइनल में जाने वाली दो टीमों के नाम बताए तो उसमें एक नाम इंग्लैंड का होने से किसी को ताज्जुब नहीं हुआ।

'फाइनल में पहुंच जाएगा इंग्लैंड'

'फाइनल में पहुंच जाएगा इंग्लैंड'

लेकिन इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने इंग्लैंड के साथ किसका फाइनल मुकाबला होगा ये भी बताया है। इंग्लैंड के अलावा इस विश्व कप में भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी तगड़ा दावेदार माना जा रहा है। इसके अलावा न्यूजीलैंड और छुपी रुसतम वेस्टइंडीज भी कारनामा कर सकती है। लेकिन फ्रेडी के नाम से मशहूर फ्लिंटॉफ का मानना है कि विश्व कप 2019 के फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड का मुकाबला भारत से ही होगा।

क्रिकेट वर्ल्ड कप ने शेयर किया फ्लिंटॉफ का वीडियो-

फ्लिंटॉफ ने ट्वीटर पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी राय दी है। ये वीडियो क्रिकेट वर्ल्ड कप के द्वारा अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर की गई है। इस वीडियो में फ्रैडी ने न्यूजीलैंड को ज्यादा भाव नहीं दिया। वहीं बांग्लादेश के लिए इंग्लिश परिस्थितियों में संघर्ष करने की बात कही। दूसरी और उन्होंने पाकिस्तान को अच्छी टीम करार दिया। साथ ही अफगानिस्तान के बारे में कहा कि यह टीम विश्व कप में चौंका सकती है।

वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर पूछा, 'क्‍या देख रहे हो', फैंस बोले- जेसीबी की खुदाई

इंग्लैंड के साथ भारत फाइनल में पहुंचेगा लेकिन...

इंग्लैंड के साथ भारत फाइनल में पहुंचेगा लेकिन...

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान रह चुके फ्लिंटॉफ ने श्रीलंका और वेस्टइंडीज को भी उम्दा टीम बताया लेकिन जब फाइनल पर दांव लगाने की बात आई तो उन्होंने इंग्लैंड के साथ भारत का नाम लिया। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा इंग्लैंड की टीम विराट कोहली एंड कंपनी को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करने में कामयाब होगी। उन्होंने कहा, 'भारत फाइनल या सेमीफाइनल में जाएगा ही लेकिन शायद यहां पर उसको इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ सकता है।'

Story first published: Friday, May 31, 2019, 9:57 [IST]
Other articles published on May 31, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+