For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: रहस्यमयी तरीके से बल्लेबाज हुआ आउट तो स्टीव स्मिथ ने यूं पकड़ लिया अपना सिर

नई दिल्ली। आईपीएल टूर्नामेंट के 43वें मुकाबले में राजस्थान राॅयल्स ने कोलकाता को हराकर अभी भी प्लेआफ में अगर-मगर के फेर में पहुंचने की उम्मीद जिंदा रखी है। हालांकि यह जीत राजस्थान के लिए आसान नहीं रही। कोलकाता एक समय अपनी ओर मैच मोड़ चुका था लेकिन प्रयान रियाग ने 47 रनों की पारी खेल टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। वह मैच को खुद समाप्त नहीं कर सके। जिस तरीके से रियाग आउट हुए उसे देख हर कोई हैरान रह गया। यहां तक कि कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी अपना सिर तक पकड़ लिया था।

दरअसल जब 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रियान पराग ने विकेट के पीछे से चाैका लगाने का प्रयास किया वह विकटों के बीच बल्ला लगा बैठे। हालांंकि गेंद चाैके के लिए बाउंड्री पर गई और अंपायर ने चाैका भी दिया। लेकिन जब गिल्लियां नीचे गिरीं तो अंपायर ने अपना फैसला बदलते हुए पराग को आउट दे दिया। पराग को आउट होते देख स्मिथ शॉक्ड रह गए और सिर पकड़ लिया। उस समय राजस्थान को जीत के लिए 7 गेंदों में 9 रन चाहिए थे। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि राजस्थान ने रोमांचक मोड़ पर कोलकाता को 3 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने 176 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे राजस्थान ने रियान रियाग की 31 गेंदों में 47 और जोर्फा आर्चर की 12 गेंदों में नाबाद 27 रनों की बदाैलत 4 गेंदें शेष रहते हासिल कर लिया। इस हार के साथ कोलकाता की प्लेआफ के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोलकाता की 11 मैचों में सातवीं हार रही जबकि राजस्थान की चाैथी जीत। अब राजस्थान को भी अपने आखिरी 3 मैच जीतने होंगे तभी अगर-मगर के फेर में फंसकर प्लेऑफ में जगह बना सकेगी।

Story first published: Friday, April 26, 2019, 17:21 [IST]
Other articles published on Apr 26, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+