VIDEO : क्रिकेट इतिहास में पहली बार मनाया गया ऐसा जश्न, चर्चा में आई थाईलैंड की महिला टीम

नई दिल्ली। जीत हासिल करने के बाद हर टीम अपने अंदाज में जश्न मनाती है। ज्यादातर खिलाड़ी विरोधी टीम के खिलाड़ियों के साथ हाथ मिलाने के बाद सीधे पवेलियन लाैट जाते हैं तो कई हाथ लहराते हुए फैंस का शुक्रिया करते हैं। लेकिन आईसीसी वुमन टी20 विश्व कप क्वालीफायर मैचों के दाैरान दर्शकों को थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम द्वारा ऐसा जश्न देखने को मिला जो इससे पहले क्रिकेट इतिहास में नहीं देखा गया।

दरअसल, हुआ कुछ ऐसा कि वुमन टी20 विश्व कप क्वालीफायर के नाैवें मैच में थाइलैंड ने डकवर्थ लुईसनियम के तहत आयरलैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की। जीत के बाद थाईलैंड की सभी महिला खिलाड़ी एकत्र हो गईं और स्टेडियम में बैठे दर्शकों का झुकते हुए हाथ जोड़कर शुक्रिया किया। भारतीय संस्कृति के अंदाज में नमस्कार करते हुए थाईलैंड की टीम ने चारों तरफ घूमते हुए सबका शुक्रिया किया। थाइलैंड की इस तरह जश्न मनाने के तरीके को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहा जा रहा है।

बता दें कि इस मैच में थाइलैंड ने 2 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। बारिश के कारण 20 ओवर का मैच 17 ओवर का किया गया। आयरलैंड ने टाॅस जीता और थाइलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। थाइलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर आयरलैंड के सामने 93 रनों का आसान लक्ष्य रखा। लेकिन जवाब में आयरलैंड की टीम थाइलैंड के गेंदबाजों का सामना करने में असमक्ष दिखी और उनकी टीम 9 विकेट खोकर सिर्फ 90 रन ही बना सकी। थाइलैंड के लिए चनिदा सुथिरुंग और सुलीपोर्न लाओमी ने 3-3 विकेट लिए।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप अगले साल 21 फरवरी से आठ मार्च तक खेला जाएगा। इसमें कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी। आठ टीमों के नाम घोषित हो चुके हैं जबकि 2 टीमें क्वालीफायर मैचों के जरिए निकलेंगी। आईसीसी वुमन टी20 विश्व कप क्वालीफायर मैचों में जो 2 टीमें फाइनल में पहुंचेंगी उन्हें विश्व कप का टिकट मिलेगा। 10 टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है। एक-एक ग्रुप में 5 टीमें पहले आपस में भिड़ेंगी।

Read more about: cricket thailand
Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 18:41 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+