मुंबई। हमने आपको पहले बताया था कि इन दिनों मुंबई इंडियंस के कैप्टन और टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपनी मंगेतर रितिका के साथ समय बिता रहे हैं। दोनों के रोमाटिंक अंदाज की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वाइरल हुई थीं लेकिन यह नहीं पता चल पा रहा था कि दोनों लव-बर्ड्स कहां पर हैं।
जिसका सस्पेंस खुद ही रोहित शर्मा ने तोड़ दिया, रोहित शर्मा ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें वे रितिका के साथ मॉटर्न रेस्टोरेंट के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं, और उन्होंने मॉटर्न रेस्टोरेंट को थैंक्स कहा है।
Thanks for hosting us Morton's pic.twitter.com/zG6ak8FJhA
— Rohit Sharma (@ImRo45) July 13, 2015 मालूम हो कि बांग्लादेश दौरे के ठीक पहले रोहित और रितिका ने ऑफिशियली सगाई कर ली थी, बांग्लादेश दौरे के बाद टीम इंडिया के आठ सीनियर्स को आराम दिया गया है और उन्हें जिम्बाब्वे टूर पर नहीं भेजा गया। उन आठ की लिस्ट में एक रोहित शर्मा भी हैं।