उस समय जीवा से ज्यादा विश्वकप महत्वपूर्ण था: धोनी
मुंबई। कैप्टन धोनी इन दिनों आईपीएल के साथ-साथ अपनी नन्हीं एंजिल जीवा पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। लेकिन उनके दिल का टुकड़ा बेटी जीवा को उन्हें गोद में उठाने में पूरे 51 दिन लग गये क्योंकि जिस समय जीवा का जन्म हुआ था तो वो टीम इंडिया के साथ आस्ट्रेलिया में थे और उनका पूरा फोकस विश्वकप पर था।
धोनी ने दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि 6 फरवरी को मेरी बेटी का जन्म हुआ था लेकिन मैं उस वक्त उसे देखने नहीं आया क्योंकि उस समय मेरे लिए विश्वकप ज्यादा महत्वपू्र्ण था क्योंकि सवा सौ करोड़ जनता हमारी ओर उम्मीद से देख रही थी। धोनी ने कहा कि जब लक्ष्य बड़ा होता है तो समर्पण भी बड़ा ही होना चाहिए।
उस वक्त सवा सौ करोड़ लोगों की उम्मीद था मैं
मालूम हो कि धोनी और पत्नी साक्षी की पहली संतान है बेटी जीवा। जीवा का जन्म 6 फरवरी को गुड़गांव में हुआ था। हाल ही में अपने साथी वो सुरेश रैना की शादी में शरीक होने के लिए दिल्ली गये थे तो एयरपोर्ट पर पहली बार धोनी अपनी गुड़िया के साथ नजर आये थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
