For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB ने जिन 2 खिलाड़ियों को निकाला था बाहर, उन्होंने दिल्ली को पहुंचाया फाइनल में

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के क्वालिफायर 2 मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर हैदराबाद के सामने 190 रनों लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी हैदराबाद 8 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी और 17 रन से मैच हार गई। दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन ने 50 गेंदों में 78 रन बनाए, लेकिन इनके अलावा 2 खिलाड़ी ऐसे भी रहे जिनके दम पर टीम फाइनल में पहुंच सकी। खास बात यह है कि वो दोनों खिलाड़ी वो हैं जो पहले राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू(RCB) के लिए खेलते थे।

यह दो खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि मार्कस स्टोइनिस व शिमरोन हेटमायर। ये दोनों ही खिलाड़ी पिछले सीजन तक आरसीबी की टीम में शामिल थे, लेकिन इस सीजन के लिए आरसीबी ने इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया था। आईपीएल 2012 में स्टोइनिस ने बैंगलोर के लिए 10 मैच खेले जिसमें 200 से ज्यादा रन और सिर्फ 2 विकेट लिए थे। वहीं हेटमायर को पिछले साल सिर्फ 5 मैचों में मौका मिला था जिसमें वह सिर्फ 90 रन ही बना पाए थे। अब यही खिलाड़ी, क्वालिफायर 2 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत दिलाने में अहम साबित हुए।

दिल्ली कैपिटल्स ने स्टोइनिस को ओपनिंग करने के लिए भेजा। इस बड़े मैच में शिखर धवन के साथ मिलकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. स्टोइनिस ने 26 गेंदों में 38 रन की अहम पारी खेली। साथ ही जब गेंदबाजी की बारी आई तो स्टोइनिस ने 3 ओवरों में 26 रन देकर 3 विकेट भी लिए। स्टोइनिस ने 17वें ओवर में केन विलियमसन को आउट कर दिल्ली की जीत सुनिश्चित की थी। इस सीजन में स्टोइनिस 350 से ज्यादा रन और 12 विकेट अपने नाम कर चुके है। वहीं हेटमायर ने भी गिने-चुके मौकों पर बैटिंग मिलने पर अपना कमाल दिखाया और 180 रन बनाए हैं।

Story first published: Monday, November 9, 2020, 11:29 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+