For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MSK प्रसाद के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। कुछ दिनों पहले की ही बात है जब भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने वियजवाढ़ा साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि कोई शख्स True Caller पर उनके नाम का फर्जी तरीके से इस्तेमाल करते हुए लोगों को उल्लू बना रहा है और अब तक जनता को 5 लाख रुपए का चूना भी लगा चुका है। इस शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी छानबीन तेज कर दी थी और अब ये ठग गिरफ्त में आ चुका है।

लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह काम करने वाला कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट का ही एक हिस्सा है। प्रसाद की शिकायत के आधार पर माचवरम पुलिस ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश के बी नागराजू को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह खिलाड़ी 2014 में आंध्र प्रदेश की रणजी टीम का सदस्य रहने के अलावा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी भी रह चुका है।

यह खबर भी पढ़िए- IPL 2019: क्रिस गेल को पीछे छोड़ने वाले अर्धशतक के साथ सैम करन ने बनाया रिकॉर्ड

हालांकि अभी इस रिकॉर्ड की प्रमाणिकता की जांच होनी बाकी है लेकिन खबरों के मुताबिक नागाराजू ने विशाखापट्टनम के एएस राजा कॉलेज ग्राउंड में 82 घंटे तक नॉनस्टॉप क्रिकेट खेलकर अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज करवाया था और उस दौरान उन्होंने लगभग 25 हजार गेंदें खेली थी।

नागाराजू आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले का रहने वाला है। उसने प्रसाद के नाम पर कई बड़े बिजनेसमैन से लाखों रुपए की ठगी की थी। बताया गया है नागाराजू उद्योगपति लोगों से एमएसके प्रसाद के नाम का इस्तेमाल करके मोटी रकम ठग लेता था। आधिकारिक शिकायत के आधार पर वह अब तक 5 लाख रुपए से ज्यादा की रकम ठग चुका था।

Story first published: Friday, May 3, 2019, 23:10 [IST]
Other articles published on May 3, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+