दूसरे एशेज टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, चोटिल होकर बाहर हुआ अहम गेंदबाज
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच हाईप्रोफाइल एशेज सीरीज खेली जा रही है लेकिन जैसा की अक्सर होता है ऑस्ट्रेलियाई टीम अपनी धरती पर एक बार फिर से अंग्रेजों पर हावी साबित हो रही है। कंगारूओं ने पहले एशेज टेस्ट मैच में इंग्लैंड को बुरी तरह मात देते हुए 9 विकेट से जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया को आगे भी हावी रहने की उम्मीद है लेकिन कंगारूओं को आगे को अगले एशेज टेस्ट मैच में अपने मुख्य गेंदबाजों में शामिल जोश हेजलवुड के बिना ही मैदान में उतरना पड़ेगा।
जोश हेजलवुड को साइड स्ट्रेन के चलते दूसरे टेस्ट मुकाबले से बाहर रहना पड़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक हेजलवुड को ब्रिस्बेन से सिडनी की फ्लाईट पकड़ते हुए देखा गया था और वे अपने टीम साथियों के साथ नहीं थे। उनके कपड़े भी कैजुअल थे।
अब जब वे बाहर हो गए हैं तो जे रिचर्डसन को उनकी जगह पर शामिल किया गया है। इस बात की जानकारी फॉक्सस्पोर्ट.कॉम.एयू. की रिपोर्ट से मिलती है। इस तरह से रिचर्डसन अपना तीसरा टेस्ट मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और ये 2019 में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में डेब्यू करने के बाद से उनका पहला टेस्ट मैच होगा।
कप्तान पैट कमिंस ने एशेज का पहला मैच जीतने के बाद कहा था, निश्चित तौर पर यह पांच मैचों की सीरीज है, तो हम उन पर ज्यादा भार नहीं डालना चाहते। हम उनको मैनेज करना जारी रखेंगे। उन्होंने पिछली रात स्कैन कराया था। अभी कोई प्लान नहीं है कि वे आगे कैसे गेंदबाजी करेंगे।
जहां तक एशेज के पहले टेस्ट मैच की बात है तो इंग्लैंड की टीम पहले बैटिंग करने के दौरान केवल 147 रनों पर ढेर हो गई थी। फिर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 425 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया जिसके जवाब में इंग्लैंड ने कुछ साझेदारी करने की कोशिश की लेकिन नाथन लियोन ने चार विकेट लेकर अंग्रेजों के मैच बचाने के मंसूबों पर पानी फेर दिया। कप्तान पैट कमिंस पूरे मैच के दौरान छाए रहे और उन्होंने पहली पारी में पांच व दूसरी में 2 विकेट चटकाकर अंग्रेंजों का जमकर शिकार किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
