पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के सामने बुरी तरह हारा इंग्लैंड, दूसरी पारी में चमके नाथन लियोन
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड को एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मुकाबले में बुरी तरह मात दे दी है। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी धरती पर हो रही एशेज सीरीज के गाबा टेस्ट में 9 विकेट से जीत हासिल करके पांच टेस्ट मैचों की इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है।
इंग्लैंड ने पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए केवल 147 रन बनाए थे जिसको अंग्रेजों की हार का मुख्य कारण भी समझा जा सकता है क्योंकि आस्ट्रेलिया ने इसके जवाब में पहली पारी में 425 रनों का स्कोर खड़ा किया था और इसके बाद अंग्रेजों को मैच में काफी रनों के अंतर से बिछड़ना पड़ा और वह दूसरी पारी में भी 297 रनों पर ढेर हो गए।
इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी के प्रदर्शन से खासतौर पर निराश होगी क्योंकि एक समय वे 2 विकेट पर 223 रन बनाकर खेल रहे थे। डेविड मलान और जो रूट ने बेहतरीन साझेदारी की थी लेकिन इसके बाद अंग्रेज कंगारुओं के सामने ताश के पत्तों की तरह ढहते चले गए। इंग्लैंड की दूसरी पारी में डेविड मलान ने 195 गेंदों पर 82 रन बनाए जबकि कप्तान जो रूट ने 165 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से वरिष्ठ ऑफ स्पिनर नाथन लियोन ने 91 रनों पर चार विकेट लेकर गेंदबाजी का मोर्चा संभाला।
कप्तान पैट कमिंस ने दूसरी पारी में भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 51 रन देकर दो विकेट लिए जबकि ग्रीन ने 23 रन देकर दो विकेट लिए थे। पैट कमिंस की कप्तानी करियर की यह बेहतरीन शुरुआत हुई है क्योंकि उन्होंने टिम पेन द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद एशेज के जरिए ऑस्ट्रेलिया को लीड करने का जिम्मा संभाला था और बतौर गेंदबाज भी वे इस मुकाबले की पहली पारी में बहुत ही मारक साबित हुए थे जहां उन्होंने 13.1 ओवर में ही 38 रन देकर पांच विकेट हासिल किए थे।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहली पारी में रोमांचक अर्धशतक लगाने वाले ट्रेविस हेड इस मैच के सबसे चर्चित खिलाड़ी साबित हुए हैं जिन्होंने केवल 148 गेंदों पर 152 रनों की पारी खेली और टेस्ट मैच में बल्लेबाजी का एक नया स्तर भी दिखाया। वनडे सरीखी खेली गई इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 4 छक्के लगाए थे जिसके दम पर उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
