Ashes: इंग्लिश पेसरों ने कराई वापसी, 267 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी
नई दिल्लीः ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा मुकाबला चल रहा है जिसमें इंग्लैंड की टीम किसी तरह से इस मुकाबले को बचा कर अपने आप को श्रंखला में जिंदा रखना चाहती है। शुरू के दो मैच एकतरफा तरीके से जीत चुकी आस्ट्रेलिया ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे तीसरे एशेज टेस्ट में भी अंग्रेजों को पछाड़ रखा है लेकिन इंग्लैंड ने जेम्स एंडरसन के दम पर कुछ हद तक वापसी करने का जज्बा दिखाया है और अपनी पहली पारी में बनाए गए 185 रनों के जवाब में कंगारुओं को 267 रनों पर ढेर कर दिया है।
इसके साथ ही आस्ट्रेलिया की टीम के पास 82 रनों की लीड हो चुकी है। यह इंग्लैंड की टीम की ठीक-ठाक वापसी ही है क्योंकि एक समय ऑस्ट्रेलिया की टीम 4 विकेट पर 171 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी और उसके पास कम से कम डेढ़ सौ रनों की लीड में रहने का मौका था। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 23 ओवर में केवल 33 रन देकर चार विकेट लिए और साबित किया कि उम्र उनके लिए हमेशा एक संख्या ही रहेगी। इसके अलावा रॉबिंसन और मार्क वुड को दो-दो विकेट मिले जबकि स्टॉक्स और जैक लीच ने आपस में एक-एक विकेट शेयर किया।
ऑस्ट्रेलियाई पारी की बात करें तो मार्केट हैरिस जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट होने से पहले 189 गेंदों पर 76 रन बनाकर कंगारू पारी के टॉप स्कोरर रहे जिन्होंने अपनी इनिंग में सात चौके भी लगाए। दूसरी और डेविड वॉर्नर की बेहतरीन फॉर्म भी जारी रही और उन्होंने केवल 42 गेंदों पर 38 रन ठोक दिए हालांकि वे अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके क्योंकि इसका कारण भी जेम्स एंडरसन थे। नाइटवॉचमैन नाथन लियोन के पास करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं था और वे 10 रनों के स्कोर पर रॉबिंसन की गेंद पर आउट हो गए।
इंग्लैंड को बड़ी सफलता मार्नस लाबुशेन का विकेट हासिल करके हुई जो कि मार्क वुड को मिला और बेहतरीन फॉर्म में चल रहे लाबुशेन केवल 1 रन बनाकर चलते बने जिसके बाद स्टीव स्मिथ भी 16 रनों के स्कोर पर जेम्स एंडरसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। पहले टेस्ट में धुआंधार शतक लगाने वाले ट्रेविस हेड 27 रनों पर आउट हुए और इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई पुच्छले बल्लेबाजों ने कुछ अच्छा खेल दिखाया और बोलेंड को छोड़कर सभी ने दोहरे अंक को हासिल किया।
कप्तान पैटकमिंस ने 32 गेंदों पर 21 रनों का योगदान दिया जबकि उनके अनुभवी जोड़ीदार मिचेल स्टार्क 37 गेंदों पर 24 रन बनाकर नॉट आउट रहे और आस्ट्रेलिया को 82 रनों की अच्छी लीड दिलाने में निचले क्रम पर अहम भूमिका निभाई। इससे पहले इंग्लैंड की पारी केवल 150 रनों पर सिमट गई थी और कप्तान जो रूट ही 82 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेल पाए थे।
जो रूट का अच्छा फॉर्म जारी है लेकिन वे एशेज में शतक नहीं लगा पा रहे हैं जबकि इंग्लैंड की ओर से मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस द्वारा अच्छी गेंदबाजी जारी है और वहीं स्पिन में नाथन लियोन का बेहतरीन प्रदर्शन भी जारी है। पैटकमिंस और लियोन ने आपस में तीन-तीन विकेट शेयर किए जबकि मिशेल स्टार्क को दो विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
