Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कहीं और था बटलर था फोकस, शायद वे नींद में थे- कैच छोड़ने पर गिलक्रिस्ट ने कही ये बात

नई दिल्लीः जोस बटलर ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट में पहले दिन ऐसा खेल दिखाया है जिसके लिए उनको नाज नहीं होगा। इंग्लिश विकेटकीपर ने दो मौके गंवाए और ये दोनों ही मार्नस लाबुशेन के कैच थे। बटलर ने लाबुशेन का पहला कैच तब छोड़ दिया जब बल्लेबाज 21 रनों पर बैटिंग कर रहा था। इसका भरपूर फायदा उठाया गया और फिर 95 रनों के स्कोर पर भी लाबुशेन को बटलर ने आसान कैच पर ड्राप कर दिया। इस बार तो लाबुशेन भी हैरान थे कि यह विकेटकीपर क्या कर रहा है। अब दिग्गज कीपर रहे एडम गिलक्रिस्ट ने बटलर को सोता हुआ खिलाड़ी बताया है जिसका फोकस मैच पर नहीं था।

गिलक्रिस्ट ने SEN से चैट करते हुए कहा, "बटलर अच्छा इंसान है, लेकिन आखिरकार वह एक इंग्लिश क्रिकेटर है जिसके साथ आप बहुत ज्यादा सहानुभूति नहीं रख सकते। हम सबको पता है उन्होंने शुरु में मार्कस हैरिस का कितना बढ़िया कैच लपका, यह विकेटकीपिंग के लिहाज से बेस्ट कैचों में एक था। लेकिन इसके बाद आधा चांस गंवा दिया, तब लाबुशेन 21 रनों पर बैटिंग कर रहे थे। और फिर शाम में जो कैच उन्होंने छोड़ा, वह तो केवल मैं तब ही छोड़ता जब मेरा ध्यान कहीं और होता।"

50 साल के गिलक्रिस्ट ने यह भी कहा कि इंग्लैंड के कीपरों के पास ऑस्ट्रेलियाई हालातों के हिसाब से माकूल तकनीक नहीं है। उन्होंने अंग्रेजों की तकनीक को सुस्त भी बताया।

गिलक्रिस्ट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में हम अपने युवाओं को फुट मूवमेंट और गेंद के करीब जाने के बारे में बताते हैं। लेकिन इंग्लैंड इस मामले में सुस्त है।

गिलक्रिस्ट को यह भी लगता है कि दिन के अंत में बटलर को थोड़ी थकान महसूस हो रही होगी और उनको नींद की उबासी आ रही होगी जिसके चलते उनका ध्यान भंग हुआ और वह आसान कैच छूट गया।

वैसे लाबुशेन मौके का ज्यादा फायदा नहीं उठा सके क्योंकि दूसरे दिन वे अपने स्कोर में 8 ही रन और जोड़कर रॉबिन्सन की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। हालांकि उनको शतक मिल गया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी के विकेट भी जल्द गंवा दिए। कप्तान स्टीव स्मिथ 55 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं।

Story first published: Friday, December 17, 2021, 12:16 [IST]
Other articles published on Dec 17, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+