Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंग्रेज गाबा में नहीं जीते तो अब नहीं जीतेंगे, पोंटिंग ने जताई इंग्लैंड के क्लीन स्वीप की आशंका

नई दिल्लीः दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग को लगता है कि इंग्लैंड की टीम का एशेज में सूपड़ा साफ हो सकता है। गाबा में हुए पहले टेस्ट मैच के नतीजे के बाद पोंटिंग का ऐसा मानना है क्योंकि यहां पर ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से आसान जीत मिली थी और अंग्रेजों के लिए मैच में खड़ा होना भी भारी साबित हो रहा था।

इंग्लैंड की ओर से केवल जो रूट और डेविड मलान ने ही दूसरी पारी में टिकने का जज्बा दिखाया लेकिन यह प्रयास बहुत ही छोटा था। इसी बीच रिकी पोंटिंग का कहना है कि इंग्लैंड के पास एशेज में टेस्ट जीतने का मौका था तो वह ब्रिसबेन में ही था क्योंकि यहां की परिस्थितियां इंग्लैंड से काफी मिलती जुलती है। रिकी पोंटिंग ने cricket.com.au डॉट से बात करते हुए बताया, "अब परिस्थितियां ऑस्ट्रेलिया के लिए और बेहतर होती जाएंगी। ब्रिसबेन में काफी हद तक इंग्लिश कंडीशन थी। यहां पर काफी तेजी थी और बाउंस भी था और अब आगे जाकर शायद उनको इतना मूवमेंट नहीं मिलने वाला है।"

एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच डे नाइट मुकाबला होगा जो कि गुरुवार को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा और यह 16 दिसंबर को होगा। रिकी पोंटिंग कहते हैं कि अगर इंग्लैंड इस मुकाबले में भी लय हासिल नहीं कर पाया तो उनका इस पूरी सीरीज में सूपड़ा साफ हो सकता है। कुछ ऐसी ही एशेज सीरीज इंग्लैंड के लिए 2006 में हुई थी जब अंग्रेजों का ऑस्ट्रेलिया ने बुरा हाल कर दिया था। तब सीरीज के पांचों मैच ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा तरीके से जीते थे और इंग्लैंड के पास किसी भी तरह की वापसी का कोई मौका नहीं था।

इसके अलावा रिकी पोंटिंग यह भी कहते हैं कि दूसरे टेस्ट मुकाबले के लिए जे रिचर्ड्सन को मौका मिलना चाहिए क्योंकि जोश हेजलवुड चोट के चलते इस मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। पोंटिंग मानते हैं कि रिचर्ड्सन को दूसरा टेस्ट मैच खेलना चाहिए और उनको मिशेल स्टार्क की जगह पर मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह अच्छी फॉर्म में है।

पोंटिंग कहते हैं कि गेंदबाजी की परिस्थितियों में जब बॉल ना तो स्विंग कर रही हो और ना ही सीम तो फिर जे रिचर्डसन को मौका मिलना चाहिए क्योंकि वह एक ऑल राउंड बोलिंग पैकेज है। इसके अलावा एक और तेज गेंदबाज है जो माइकल नेसर है लेकिन पोंटिंग का कहना है कि यहां पर जे रिचर्डसन ज्यादा बेहतर पैकेज साबित हो सकते हैं। माइकल नेसर को गाबा जैसी स्विंगिंग परिस्थितियों में बेहतर मदद मिल सकती है और वे एडिलेड में भी किसी मौके पर मदद पा सकते हैं लेकिन पोंटिंग का कहना है कि वे जे रिचर्डसन को ही खिलाना चाहेंगे।

Story first published: Sunday, December 12, 2021, 17:56 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+